Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नीबू के छिलके से दर्द कैसे दूर करें
हम नीबू का रस निकालते हैं और उसके छिलके फेंक देते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि इन छिलकों को भी बहुत तरीकों से उपयोग में लाया जा सकता है?
नीबू में विटामिन बी6, बी1, ए और सी, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, पैक्टिन, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस पाया जाता है। अत: ये पोषक होते हैं। वास्तव में नीबू का रस आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। और छिलकों का क्या? खैर, नीबू के छिलकों में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है।
यहाँ नीबू के छिलकों के बारे में कुछ तथ्य बताये गए हैं और यह बताया गया है कि जोड़ों के दर्द में ये किस प्रकार उपयोगी हैं।

तथ्य #1
नीबू के छिलकों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और इसके अलावा इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसमें एसेंशियल ऑइल पाए जाते हैं जो बाहरी और आंतरिक तौर पर दवा का काम करते हैं।

तथ्य #2
नीबू के छिलकों में यौगिक पाए जाते हैं जो आपकी रक्त वाहिनियों को आराम पहुंचाते हैं और सूजन को भी कम करते हैं।

सलाह #1
जोड़ों में दर्द है? इस उपचार को अपनाएँ। एक नीबू के छिलके निकालें। आपको केवल इसकी बाहरी परत की आवश्यकता है। ध्यान रहे कि केवल बाहर की पीली परत ही आये, नीबू की सफ़ेद परत नहीं निकलनी चाहिए। इसे प्रभावित जगह पर लगायें और एक पट्टी लगा लें ताकि ये हिले नहीं। दो घंटे बाद इसे निकाल दें।

सलाह #2
जोड़ों के दर्द के लिए अन्य उपचार। कुछ नीबू के छिलके लें और उन्हें एक बर्तन में डालें। इसमें 3-4 चम्मच ऑलिव ऑइल मिलाएं और कांच के इस बर्तन का ढक्कन लगा दें। 15 दिनों बाद इस तेल से मालिश करें। इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और फिर धो डालें।

तथ्य #3
क्या आप जानते हैं कि नीबू के छिलकों में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम होता है। जी हाँ, नीबू के छिलके आपकी हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक हैं। भारतीय लोग अचार के रूप में नीबू के छिलकों का सेवन करते हैं। नीबू के छिलके से आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता है।

तथ्य #4
नीबू के छिलकों में उपस्थित बायो फ्लेवोनाइड्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। नीबू के छिलकों में पॉलिफिनॉल फ्लेवोनाइड्स होते हैं जो ख़राब कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं। इसके अलावा नीबू के छिलकों के सेवन से शरीर से टॉक्सिंस (विषारी पदार्थ) बाहर निकल जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
