Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मेनोपॉज के कारण इस तरह प्रभावित होती है महिलाओं की सेक्स लाइफ
मेनोपॉज का दौर हर महिला की उम्र में आता है और इस दौर को लेकर महिला के मन में तमाम तरह के डर मौजूद रहते हैं। आप सभी को यह पता ही है कि मेनोपॉज के कारण मूड स्विंग, अनिद्रा और हॉट फ्लेशेज की समस्या होती है।
इन सब लक्षणों के अलावा मेनोपॉज के कारण शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं जिसका असर मानसिक और शारीरिक रूप में महिला के ऊपर पड़ता है। मेनोपॉज का सबसे ज्यादा असर सेक्स लाइफ पर ही पड़ता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि मेनोपॉज का महिला की सेक्स लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ता है।

लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें :
इस दौर में कई महिलाओं में सेक्स की इच्छा काफी कम हो जाती है और इस वजह से योनि में गीलेपन की कमी होने लगती है। ऐसे में सेक्स करना काफी तकलीफदेह हो सकता है इसलिए इस दौर में सेक्स करते समय लुब्रिकेंट का इस्तेमाल ज़रूर करें।

सेक्स लाइफ अच्छी रखने के नये तरीके खोजें :
इस दौरान डिप्रेशन और बाकी कई वजहों के कारण सेक्स लाइफ एकदम खराब सी हो जाती है। ऐसे में अगर आप डिप्रेशन की दवाइयां खा रही हैं तो इसका असर भी आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है। इसलिए इस दौर में अपनी सेक्स लाइफ को बचाए रखने के नये तरीकों पर ध्यान दें और खुद पर ज्यादा फोकस करें।

एस्ट्रोजन क्रीम :
मेनोपॉज का सबसे बुरा असर सेक्स पर पड़ता है और इस दौर में सेक्स करना काफी दर्द भरा टास्क हो जाता है। इससे बचने के लिए आप एस्ट्रोजेन क्रीम का सहारा ले सकती हैं।

खुद को जाने :
इस दौर में खुद को अधिक समय देना बहुत ज़रूरी होता है जिससे आप शरीर में होने वाले तमाम तरह के बदलावों को ठीक से समझ सकें और अपनी सेक्सुअलिटी के दूसरे आयामों की तलाश कर सकें।

मूड ना बनना :
अगर इस दौर में आपका सेक्स के लिए मूड नहीं बन पा रहा है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है और ये बात आपके पार्टनर को अच्छे से समझनी चाहिए।

कभी कभी कुछ नहीं बदलता :
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि ऐसा ज़रूरी नहीं है कि सभी महिलाओं में मेनोपॉज के दौरा सेक्स की इच्छा में कमी आये बल्कि कुछ महिलायें ऐसी भी होती हैं जो इस उम्र में भी पहले की ही तरह सेक्स एन्जॉय करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
