Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
टेढ़े दातों को घर में सीधा कैसे करें, तार डलवाने से आपकी खूबसूरती हो जाती है भद्दी
दांत आपके शरीर के एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इनसे आपके चेहरे की खूबसूरती होती है और आपको सुंदर बनाते है। मुस्कुराहट से चेहरे की सुंदरता भी बढ़ती है और आत्मविश्वास को दर्शाती है।
जब हम हंसते मुस्कुराते हैं, हमारे दांत दिखते हैं। लेकिन जिनके दांत टेढ़े मेढ़े होते हैं या उनमें पीलापन होता है, तो दबी मुस्कान से ही काम चलाना पड़ता है। डर लगा रहता है अगर किसी को दांत दिख गए तो बेइज़्ज़ती हो जाएगी।
आपने दांतों का पीलापन दूर करने के कई उपाय पढ़े हैं लेकिन आज हम आप बिना तार टेढ़े मेढ़े दांत सीधे करने के उपाय जानेंगे। आपको इसके लिए कही जाने की जरूरत नहीं है।
इसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है और ना ही आपको टेढ़े मेढ़े दांतों में तार डालने की जरूरत है। इसके लिए आपको इन घरेलू उपायों को करना है इससे आपके दांत सीधे और सुंदर हो जाएंगें।

ऐसे दांत सीधे करते है डेंटिस्ट
आपके दांत अगर टेड़े मेढ़े होते है तो आप डेंटिस्ट के पास जाते है और वो आपके दांतों को सीधा करने के लिए कई तरह के प्रयोग करता है। आपके दांतो में तार भी डालता है। इसे ब्रिसेस या फ्लिप करना कहा जाता है। इससे आपके दांत में जो तार पड़ते है वो आपके चेहरे की खूबसूरती को दबा देते है।

जीभ से करें दातों को अंदर
अगर आपको ऐसे ही दांतों को अंदर करना है तो आपको रोजाना अपनी जीभ से दांतों को प्रेशर से अंदर करना होगा। आपको ये आदत में शुमार करना है। इससे आपके दांत से टेड़ापन गायब होने लगेगा। इसका इस्तेमाल आप जरूर करें।

उंगली से
अगर आप उंगली का प्रयोग करेगे तो भी आपके लिए ये असरदार होगा। आपको अपनी उंगली से अपने दातों को अंदर के तरफ या जिस दिशा में सीधे करने हो उसको नियमित कर सकते है।

बच्चों से छुड़वाएं ये आदत
आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चों को अंगूठा चूसने से लेकर जीभ से अपने दांतों को धक्का मारने की आदत होती है। अगर आप ये बच्चे में देखे तो उसे हर महीने डेंटिस्ट के पास जरूर ले जाएं। इसस उसके दांतो में टेढ़ापन नहीं आएगा।

कुछ बच्चे मुंह से सांस लेते है
आपको बता दें कि शायद पता भी ना चले पर कुछ बच्चों की ये आदत बन जाती है कि वो मुंह से सांस लेने लगते है जो कि उनकी आदत बन जाती है। जिस कारण उनके दांत बाहर आ जाते है। अगर बच्चा ऐसा करता है तो उसको रोकें।

जब दूध के दांत ना गिरें
कभी कभी देखने में आता है कि बच्चों के दूध के दांत नहीं गिरते है और उसी जगह पर नए दांत आना शुरु हो जाते है। ऐसा होने से भी बच्चों के दांत टेढ़े होने शुरु हो जाते है। इसके लिए आपको डेंटिस्ट की सलाह लेने की जरूरत है।

इन चीजों से करें परहेज
अगर आपने ओर्थोडोंटिक्स से टेढ़े मेढ़े दांत सीधे किए हैं, तो अधिक ठंडी चीज़ें खाने परहेज़ कीजिए और टॉफ़ी, चॉकलेट, च्विंगम जैसी चीज़ों का भी सेवन न करें।

कम उम्र में ही करें उपचार
आपको इससे बचने के लिए कम उमर में ही टेढ़े दांतों का उपचार कर लेने से समस्या जल्दी ठीक हो जाती है। छोटी उम्र में जबड़े मुलायम होते है, इसलिए टेढ़े मेढ़े दांत सीधे करना आसान होता है। साथ ही समय भी कम लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
