Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अनचाही प्रेग्नेंसी और STD से बचने के लिए, सेफ तरीके से उतारे कंडोम
सेफ सेक्स के लिए कंडोम का यूज बहुत जरुरी हैं, कंडोम न सिर्फ अनचाही प्रेगनेंसी से बचाता है बल्कि यूआईटी से भी बचाता है। जिस तरह सेफ सेक्स के लिए कंडोम पहनना जरुरी है उसी तरह कंडोम से उतारते हुए भी ध्यान रखना जरुरी है।
इसमें सीमेन मौजूद हो सकता है इसलिए इसे डिस्पोज़ करने में अगर लापरवाही बरती जाए तो परेशानी हो सकती है। इसलिए, हम बता रहे हैं कि कंडोम को उतारते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

STD से बचने के लिए कैसे कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए?
ड्रग स्टोर पर आप कई तरह के कंडोम देखेंगे, लेटेक्स कंडोम, लेम्बस्क्नि कंडोम और पॉलीयूरेथन कंडोम। इसके अलावा आप कलर्ड, रिब्बड और फ्लेवर्ड कंडोम भी देंखेगे।
आप इनमें से चाहे कौनसा भी कंडोम इस्तेमाल कीजीए लेकिन सुनिश्चित कर ले कि ये कंडोम अनचाही प्रेग्नेंसी और एसटीडीज के खतरे को टालने के लिए सुरक्षित है। लेम्बस्क्नि और दूसरे जानवरों के स्क्नि से बनें कंडोम इतने प्रभाव शाली नहीं होते है। इसलिए इसे यूज न करें। अगर आप लेटेक्स कंडोम से एलेर्जिक है तो आप पॉलीयूरेथन कंडोम यूज करें ये एसटीडीज को रोकने में भी इफेक्टिव है।

इस गलती से बचे
जो लोग पहली बार कंडोम का इस्तेमाल कर रहे होते है तो उनसे अक्सर ये गलती हो जाती है। अगर आपने कंडोम गलती से उल्टा पहन लिया है, तो फिर उसे सीधा करके न पहनें... क्योंकि इससे कंडोम में शुक्राणु लग सकते हैं, जिससे गर्भधारण की सम्भावना बढ़ जाएगी।

चैक करे एक्सपायरी डेट?
लैटेक्स कंडोम पांच सालों तक ठीक रहता है बशर्ते उसका लुब्रिकेशन और स्परमिसाइड यानि शुक्रनाशक ठीक रहा। इसलिए इस्तेमाल करने के पहले पैकेट के ऊपर एक्सपायरी डेट को देख लें। इसको सही जगह पर स्टोर करें यानि तेज धूप या गर्म में इसका जीवनकाल कम हो जाता है यानि जल्दी खराब हो जाता है।

कंडोम एक्सपायर्ड हो गया तो ?
जब आप एक्सपायर्ड कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तब आपको एसटीआई होने का खतरा होता है। कहने का मतलब है कि एक्सपायर्ड कंडोम का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप इस्तेमाल ही न करें। क्या करेंगे जब आपका मूड बन जायेगा और कंडोम का पैकेट नहीं होगा तो आप कंडोम में पानी भरकर चेक कर लें कि पानी लिक तो नहीं हो रहा है।

इन बातों का रखें ध्यान - फैक्ट-1
पेनिस के हार्ड होने पर ही कंडोम निकाल लें। इस स्टेप में देरी करने से ऐसा हो सकता है कि वैजाइना में रबर फंस जाए। या फिर, इसमें मौजूद सीमेन वैजाइना तक पहुंच जाए।

फैक्ट-2
कंडोम उतारते समय कंडोम को बेस से पकड़ें और ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया में कंडोम फट न जाए।

फैक्ट-3
इस्तेमाल किए हुए कंडोम पर एक गांठ बांधना न भूलें। इसके बाद ही इसे फेंके। कुछ लोग कंडोम को फ्लश कर देते हैं जो कि एक गलत तरीका है, इससे आपका सीवेज पाइप ब्लॉक हो सकता है।

फैक्ट-4
कंडोम को घर में या किसी भी मैदान में लापरवाही से न फेंके। ऐसा करने से वो किसी के भी संपर्क में आ सकता है और आपकी शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।

फैक्ट-5
कंडोम उतारने के बाद अपने हाथ और पेनिस को अच्छी तरह धो लें। इससे वो सीमेन हट जाएंगे जो गलती से आपके हाथ और पेनिस पर लग गए थे।



Click it and Unblock the Notifications
