Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मानसून सीजन में आंखों की देखभाल के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
बारिश में नहाना तो सबको पसंद है लेकिन अगर इस समय आप कुछ सावधानियां नहीं बरतते हैं तो इस मौसम में आपकी मुश्किलें बढ़ भी सकती हैं।
कुछ लोग बारिश में नहाने के कारण सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं तो कुछ मामलों में लोगों की आंखों में इन्फेक्शन हो जाता है।
बारिश के पानी से आंखों में होने वाली समस्या कई बार गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेती है इसलिए ज़रूरी है कि इन दिनों में आंखों का विशेष ध्यान रखें।

इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि मानसून सीजन में आंखों का ध्यान कैसे रखना चाहिये।

अपनी कोई चीज शेयर ना करें :
इस मौसम में किसी दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ तौलिया, कपडा या कांटेक्ट लेंस कुछ भी इस्तेमाल ना करें। सबसे ज्यादा संक्रमण इन्हीं चीजों से फैलता है क्योंकि नमी की वजह से इन चीजों में बैक्टीरिया तेजी से पनप जाते हैं।

साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दें:
अगर आप बारिश में भीग गये हैं तो घर आते ही सबसे पहले अपने हाथो को साबुन से धोएं और फिर अपनी आंखों को साफ़ पानी से धोएं। सूखे तौलिये से आंखों को अच्छे से पोछ लें। ऐसा हमेशा करने से बैक्टीरिया पनपने या इन्फेक्शन फैलने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

आंखों को रगड़ें नहीं :
भीगने के बाद अगर आंखों में जलन हो रही है तो कभी भी हाथों से रगड़ें नहीं। थोड़ी सी भी जलन होने पर सबसे पहले आंखों में ठंडे पानी से छींटे मारे और अगर फिर भी कंट्रोल ना हो तो तुरंत आंखों के डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएं।

लेंस पहनने वाले लोग :
अगर आंखों में जलन हो रही है या आंखों से बार बार पानी निकल रहा है तो कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल न करें। अगर कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल ज़रूरी है तो इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि उस सलूशन को किसी और के साथ शेयर न करें। बिना डॉक्टर की सलाह लिए कभी भी खुद से कोई ऑय ड्राप ना डालें।

आई केयर :
इन दिनों में आंखों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिये। किसी भी सूरत में आंखों में बारिश का पानी ना घुसने दें। बाहर निकलते समय छाता लेकर निकलें और आंखों को पोछने के लिए रुमाल की जगह टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। अपने तौलिये को हर एक दिन के अंतराल पर ठीक से साफ़ करें और धूप में सुखाएं।



Click it and Unblock the Notifications
