Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पुरुष अपने बढ़े हुए स्तनों से छुटकारा पाने के लिए करवाएं ये ट्रीटमेंट
किशोरावस्था में लड़कों के शरीर में एस्ट्रोजन-टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का अनुपात जब बिगड़ जाता है तो उनके ब्रेस्ट के टिश्यू कुछ ज्यादा ही बड़े होने लगते हैं जिस वजह से उनके स्तनों का साइज़ बड़ा हो जाता है।
आपने अपने आस पास ऐसे कई पुरुषों को देखा होगा जिनके स्तन सामान्य से काफी बड़े होते हैं। यह उनके लुक को तो खराब करता ही है साथ ही यह एक शारीरिक समस्या भी है।
क्लीवलैंड क्लिनिकल जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार आज के समय में अधिकांश पुरुष इस समस्या से पीड़ित हैं। हालांकि पुरुषों के बढ़े हुए स्तनों से उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है ना ही उसमें किसी तरह का दर्द होता है।
किशोरावस्था में लड़कों के शरीर में एस्ट्रोजन-टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का अनुपात जब बिगड़ जाता है तो उनके ब्रेस्ट के टिश्यू कुछ ज्यादा ही बड़े होने लगते हैं जिस वजह से उनके स्तनों का साइज़ सामान्य से बड़ा हो जाता है।
इस समस्या को गाइनिकोमेस्टिया (gynecomastia) कहा जाता है। इससे कोई ख़ास शारीरिक नुकसान तो नहीं है लेकिन इन बढ़े हुए स्तनों की वजह से लड़के कई बार मानसिक रूप से प्रभावित हो जाते हैं।

मैस्टेक्टमी (Mastectomy ) :
यह सर्जरी द्वारा इस समस्या को ठीक करने की प्रक्रिया है। एक तरह से देखा जाए तो अगर आप तुरंत इन बढ़े हुए स्तनों से निजात पाना चाहते हैं तो मैस्टेक्टमी की मदद लें। यह प्रक्रिया काफी महंगी है और इस सर्जरी में लगभग एक दिन का समय लगता है। हालांकि इस सर्जरी में भी ऑपरेशन के बाद दाग पड़ने और इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है।

लिपोसक्शन (Liposuction) :
इस समस्या से निजात पाने की यह दूसरी सबसे प्रचलित तकनीक है। अगर आप सर्जरी नहीं करवाना चाहते हैं तो आप इस लेजर तकनीक की मदद से बढ़े हुए स्तनों से छुटकारा पा सकते हैं। इस तकनीक में लेजर किरणों की मदद से स्तन में मौजूद फैट को गलाया जाता है जिससे वे अपने आप शरीर से बाहर निकल जायें। यह इलाज भी मैस्टेक्टमी की ही तरह काफी महंगा है।

दवाइयां और क्रीम:
अगर आप सर्जरी या कोई महंगा ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहते हैं तो आप दवाइयों और क्रीम की मदद से भी अपने बढ़े हुए स्तनों को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं और उनकी दी हुई दवाइयों का नियमित सेवन करें। साथ ही डॉक्टर आपके खानपान में जिन चीजों से परहेज करने की सलाह दें उसका गंभीरता से पालन करें।



Click it and Unblock the Notifications
