Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
अगर पीरियड्स में आ रही है प्रॉब्लम तो हेल्थ में है ये गड़बडी

पीरियड्स ज़िन्दगी का एक हिस्सा होते हैं और हम सभी अब तक तो इससे बहुत अच्छी तरह परिचित हैं। हम सभी जानते हैं कि किस फ्लो (बहाव) को सामान्य कहा जाता है और कौन सा बहाव सामान्य नहीं है। विभिन्न महिलाओं के पीरियड्स में विभिन्नता देखने मिलती है और हम में से सभी इस बारे में जागरूक रहते हैं कि कौन सी बात सामान्य नहीं है।
आपके पीरियड्स आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। पीरियड्स प्रजनन स्वास्थ्य के बहुत अच्छे संकेतक होते हैं। यदि इसमें कुछ गड़बड़ है तो आपके पीरियड्स अवश्य ही प्रभावित होंगे।

ऐसा माना जाता है कि यदि आपको ऐसा लगता है कि कुछ गलत हो रहा है तो आप अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
यहाँ हमने पीरियड्स से संबंधित पांच लक्षण बताये हैं जो स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या की ओर इशारा करते हैं। इसके बारे में आगे पढ़ें।

1. आपको नियमित तौर पर बड़े ब्लड क्लॉट जा रहे हैं:
पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट जाना सामान्य बात है। परन्तु यदि नियमित तौर पर रक्त के बड़े थक्के जा रहे हों तो ये यूट्रस में होने वाले फिब्रोइड, नॉन-कैन्सेरियस ग्रोथ का संकेत होता है।

2. बहुत अधिक रक्तस्त्राव होना:
बहुत अधिक रक्त स्त्राव होना इस बात का संकेत होता है कि आपके यूट्रस में पॉलिप या फिब्रोइड है। यदि आपको सांस लेने में तकलीफ होती है और चक्कर आते हैं तथा बहुत अधिक ब्लीडिंग होता है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

3. आपके पीरियड्स सात दिन से अधिक दिनों तक रहते:
इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें तनाव भी शामिल है। सामान्य से अधिक दिनों तक चलने वाले पीरियड्स का कारण पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और यूटरिन पॉलिप हो सकता है।

4. यदि आपका चक्र 20 से कम दिनों का रहता है:
यदि अचानक ही आपके मासिक चक्र में कम अंतर होने लगे तो यह ओव्यूलेटरी डिसफंक्शन या थाइरोइड डिसआर्डर के कारण हो सकता है। यह पीसीओएस या यूटरिन पॉलिप का भी संकेत हो सकता है।

5. आपको पीरियड नहीं आते पर आप न तो गर्भवती हैं और न ही स्तनपान करवा रही हैं:
यदि आप बहुत अधिक तनाव में हैं या बहुत अधिक इंटेंसिटी वाली कसरत कर रही हैं तो ऐसा करने से आपके पीरियड मिस हो सकते हैं। थाइरोइड के कारण भी आपके पीरियड्स बंद हो सकते हैं। परन्तु यदि आपके पीरियड्स यदि इसी तरह मिस होते रहें तो आपको चेकअप करवाना चाहिए। यह हार्मोन्स में असंतुलन के कारण भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications