Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
इस घरेलू बाम से तुरंत छुटकारा पाएं सिरदर्द से
घर पर सिरदर्द के लिये बाम बनाना काफी आसान है। इसके लिये आपको बीवैक्स, पिपरमिंट, शिया बटर और नारियल तेल की आवश्यकता पड़ेगी।
जब सिरदर्द होता है लोग अक्सर पेनकिलर खा लेते हैं, लेकिन बार-बार इसे खाना काफी घातक होता है। माइग्रेन का सिरदर्द हो या फिर आम सिरदर्द, हम आपको ऐसा बाम बनाना सिखाएंगे जिसे लगाते ही कुछ ही देर में सिरदर्द गायब हो जाएगा।
घर पर सिरदर्द के लिये बाम बनाना काफी आसान है। इसके लिये आपको बीवैक्स, पिपरमिंट, शिया बटर और नारियल तेल की आवश्यकता पड़ेगी।
इसके अलावा कुछ ऐसे सुगन्धित तेल जो सिरदर्द में काफी आराम दिलाते हैं, उन्हें भी डालने की जरुर होगी। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है और हर तेलों के क्या लाभ हैं।
सामग्री-
- 3 चम्मच शिया बटर
- 3 चम्मच बीवैक्स
- 3 चम्मच नारियल तेल
- 20 बूंद पिपरमिंट तेल
- 15 बूंद लेवेंडर तेल
- 15 बूंद टी ट्री ऑइल
- 5 बूंद यूकेलिप्टस तेल
बनाने की विधि -
- सबसे पहले कांच की शीशी को तैयार कर लीजिये, जिससे आप उसमें बाम को डाल सकें।
- फिर शिया बटर, बीवैक्स और नारियल तेल को नाप कर एक माइक्रोवेव वाले कटोरे में डाल कर 45 सेकेंड से 1 मिनट तक गरम करें।
- जब यह पूरी तरह से पिघल जाए तब इसे निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दें।
- जब यह कटोरा ठंडा हो जाए तब इसमें सारे तेल एक एक कर के मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को शीशी में भरें और ठंडा होने दें। आप चाहें तो इसे कुछ मिनट के लिये फ्रिज में भी रख सकती हैं, जिससे यह जम जाए।

पिपरमिंट:
इस तेल का प्रयोग सबसे पहले मिस्र के लोगों दृारा किया गया था। यह तेल प्राकृतिक पेन किलर और मसल्स को रिलैक्स करने के लिये प्रयोग होता था। यह एक सुगन्धित तेल है जो सूजन को भी कम करता है।

लेवेंडर:
टेंशन और स्ट्रेस की वजह से होने वाले सिरदर्द को यह तेल चुटकियो में दूर करता है। यह तेल माइग्रेन के सिदर्द को दूर करने के लिये सबसे अच्छा माना जाता है। साथ ही इसके कोर्इ साइड इफेक्ट भी नहीं होते।

टी ट्री ऑइल:
यह तेल चिकित्सकीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण छुपे हुए हैं जिससे दर्द कम होता है और सूजन जाती है।

नीलगिरी:
यह तेल जकड़न और दर्द को दूर करने के लिये जाना जाता है। इस तेल की कुछ बूंद बाम में मिलाइये और सिरदर्द से ले कर साइनस से होने वाली जकड़न को दूर कीजिये



Click it and Unblock the Notifications