Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सावधान ! जानवरों को मारकर बनाई जाती है मिठाई में लगी चांदी, खाने से पहले पढ़ें...
त्योहार कोई भी हो हमारे घर में मिठाई जरूर आती है। और आपको वो मिठाइयां ज्यादा पसंद आती है जिसमें चांदी का वर्क लगा हुआ होता है।
मिठाइयों के अलावा आप सेब भी खरीदने जाते है तो उसमे भी आसानी से चांदी का वर्क लगा हुआ होता है।
पर क्या आप जानते हैं कि मिठाइयों की सुंदरता को बढ़ाने वाली चांदी आपके शरीर को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक भी पहुंचा सकती है। पढि़ए...

कैसे होती है तैयार
हमारे देश के कई हिस्सों में चांदी का वर्क बनाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्क को बनाने में 90 प्रतिशत तक जानवरों को मारकर उनके आंतो और खाल का प्रयोग किया जाता है।

चौंका देगी ये रिसर्च
हाल ही में किए गए एक रिसर्च में लखनऊ के इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ टाक्सकोलॉजी रिसर्च (IITR) ने पाया कि चांदी के वर्क के रूप में बाजार में उपलब्ध इस चीज में निकेल, लेड, क्रोमियम और कैडमियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसको लगातार खाने से आपको कैंसर जैसे घातक रोग हो सकते हैं।

इन बीमारियों से भी हो सकते है ग्रसित
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. राजेश कश्यप का कहना है कि धातु हर हाल में शरीर के लिए नुकसानदेह होती है, भले ही धातु किसी भी रूप में हो। चांदी के वर्क के सेवन से सबसे ज्यादा नुकसान लिवर, किडनी और गले को होता है।

वेजेटेरियन या नॉन-वेजेटेरियन
जब आप चांदी खरीदने जाते हो तो आपको चांदी के पैकेट में ऊपर ये नहीं लिखा मिलता है कि वो वेज है या नॉनवेज। जबकि सच्चाई तो ये है कि आप उस मिठाई का सेवन करते है जिसमें मरे हुए जानवरों के अवशेष मिले होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
