Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
अंकुरित लहसुन खाने के है खूब फायदे, इसे फेंकने की गलती न करें
लहसुन में ऐसे कई औषधीय तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत संबंधी परेशानियों से आपकी रक्षा कर सकते हैं।
कई लोग अंकुरित लहसुन को खराब समझकर उसे फेंक देते हैं लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा करना गलत है। अंकुरित लहसुन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। लहसुन में ऐसे कई औषधीय तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत संबंधी परेशानियों से आपकी रक्षा कर सकते हैं।
अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप पुदीना, पालक और दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। तो चलिए अब जानते हैं अंकुरित लहसुन के बारे में कुछ खास बातें।

तथ्य#1 :
लहसुन के अंकुरित होने का मतलब है कि उसकी उम्र बढ़ रही है ना कि वो खराब हो रहा है। आप अंकुरित लहसुन का प्रयोग खाना बनाने में कर सकते हैं लेकिन अगर लहसुन पर काले दाग या धब्बे पड़ गए हैं तो इन्हें फेंकना ही बेहतर होगा। धब्बे पड़े लहसुन खराब होते हैं।

तथ्य#2 :
लहसुन के अंकुरित हिस्से यानि हरे हो रहे हिस्से को काट कर अलग कर दें और बाकी बचे लहसुन का खाने में प्रयोग करें। इस लहुसन से खाने का स्वाद और फ्लेवर दोनों ही बढ़ जाते हैं।

तथ्य#3 :
सेहत विशेषज्ञों की मानें तो दिल की सेहत के लिए अंकुरित लहसुन, सामान्य लहसुन की तुलना में अधिक फायदेमंद होता है। चावल, फलियां और नट्स की ही तरह लहसुन के गुण भी समय के साथ बढ़ते रहते हैं।

तथ्य#4 :
अंकुरित लहसुन में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो कुछ प्रकार के कैंसर को फैलने से रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा अंकुरित लहसुन में अत्यधिक एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं।

तथ्य#5 :
अंकुरित लहसुन में कुछ ऐसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो कैंसर पैदा करने वाले तत्व यानि कार्सिनोजेन को बढ़ने से रोकते हैं। ये प्लेग और ह्रदय संबंधी रोगों से भी बचाता है।

तथ्य#6 :
अंकुरित लहसुन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अगर आपको जुकाम रहता है तो आपको अपने खानपान में अंकुरित लहसुन को शामिल करना चाहिए। मात्र 5 दिन तक अंकुरित लहसुन का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।

तथ्य#7 :
अंकुरित लहसुन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है यानि की ये एक एंटी एजिंग खाद्य है। ये शरीर के कई अंगों में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications