Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
बायसेक्सुअल हो या गे, 10 में से 1 पुरुष है परेशान इन सेक्सुअल प्रॉब्लम से
अनुमानित तौर पर आज 10 में से 1 पुरुष सेक्सुअल डिसीज से गुजर रहा है। जैसे कि शीघ्रपतन या कमजोरी। सेक्सुअल समस्या से किसी भी पुरुष को हो सकती है। चाहे वो बाय सेक्सुअल हो या वो गे हो या होमोसेक्सुअल हो। पुरुषों में सेक्स समस्या उन लोगों में होती हैं जो चाह कर भी सेक्स में रुचि नहीं ले पाते हैं या जिनकी सेक्स करने में कोई दिलचस्पी नहीं होती।
कमजोरी और तनाव सेक्स संबंधी समस्यायें पुरुषों को परेशान करती हैं। तनाव व कई अन्य कारणों से पुरुषों को इस तरह की समस्या हो सकती है। अपने आहार में विटामिन बी युक्त पदार्थों को शामिल कर पुरूष सेक्स संबंधी कई समस्याओं से बच सकते हैं। क्या यौन संबंध बनाने के बाद प्राइवेट पार्ट से आती है गंदी सी बदबू?

क्या होती हैं सेक्स संबंधी समस्यायें
पुरुषों में सेक्स समस्याओं की बात आते ही सबसे पहले उन लोगों पर ध्यान जाता है, जो चाह कर भी सेक्स में रुचि नहीं ले पाते हैं या जिनकी सेक्स करने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। इसके अलावा आज की लाइफ स्टाइल की वजह से कई पुरुष सेक्सअुल प्रॉब्लम को फेस कर रहे हैं।

टेस्टोस्टेरोन की कमी

शीघ्रपतन
यह पुरुषों में होने वाली सामान्य सेक्स समस्या है। इसमें पुरुष महिला को संतुष्ट किये बिना ही स्खलित हो जाते हैं। स्त्री के सामने आते ही घबरा जाना, वीर्य निकल जाना इत्यादि भी सेक्स समस्याओं के अंतर्गत ही आता है। इससे पुरुष घबराकर या शरमाकर स्त्री से दूर-दूर भागने लगते हैं और अपनी बीमारी को छिपाने की कोशिश करते हैं।

मांसपेशियों का कमजोर होना
सेक्स में दिलचस्पी खत्म होने का सबसे बड़ा कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी लिंग की मांसपेशियां कमजोर पड़ना माना जाता है। यह समस्या कई बार विटामिन बी के सेवन न करने से, धूम्रपान और अल्कोहल का आदि होना आदि के कारण भी हो सकती हैं। हमारी लाइफस्टाइल का इस परेशानी से सीधा संबंध होता है। कई बार तनाव भी इसकी वजह बन सकता है।

सेक्स के प्रति उदासीनता
शराब पीने वालों, कोकीन आदि ड्रग्स लेने वाले पुरुषों में सेक्स के प्रति उदासीनता देखी जाती है। अधिक मोटापा भी व्यक्ति में सेक्स के प्रति अरूचि पैदा कर देता है। कई बीमारियां जैसे- हृदय रोग, एनीमिया और मधुमेह जैसी बीमारियां भी पुरुष को सेक्स के प्रति उदासीन बनाती हैं। अत्यधिक व्यस्त जीवन भी सेक्स जीवन पर असर डालता है।

सेक्स शक्ति में कमी का भ्रम
कई लोग यह मानते हैं कि एक उम्र के बाद शरीर में सेक्स शक्ति में कमी आ जाती है। हालांकि यह पूरी तरह सत्य नहीं है। यदि पुरुष अपने स्वास्थ्य की ठीक प्रकार से देखभाल करते हैं, तो वे लंबे समय तक सेक्स जीवन का आनंद उठा सकते हैं।

दवाईयों का सेवन करने से भी घटती है सेक्स की इच्छा
सेक्स इच्छा में कमी कई बार अधिक दवाइयों का प्रयोग करने, शरीर में रोगों का प्रभाव होने, मूत्रनली से संबंधित रोग होने, तनाव होने और मानसिक समस्या के कारण हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
