Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नींबू के छिलकों को रखिए संभाल के, इनके फायदे हैं बड़े काम के
नींबू के पीले रंग का यह छिलका, कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सुंदरता में निखार लाता है और त्वचा को क्लीन कर देता है।
अगर आप नींबू के छिलकों को नींबू के इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं तो यह लेख अवश्य पढ़ें। नींबू जितना फायदेमंद होता है उतना ही फायदेमंद उसका छिलका भी होता है।
ब्राइट पीले रंग का यह छिलका, कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सुंदरता में निखार लाता है और त्वचा को क्लीन कर देता है।

इसलिए इसे कभी न फेंके और इसका प्रयोग, त्वचा को सुंदर बनाने में करें। नींबू के छिलकों में बहुत रिफ्रेशिंग महक आती है और इसे रखने से चींटी व मच्छर भी नहीं आते हैं। इसके अलावा, अन्य निम्न फायदे होते हैं:

1. कैंसर से बचाए
कैंसर कोशिकाओं के उग्र व्यवहार के बारे में सभी जानते हैं लेकिन नींबू का छिलका अपने फ्लेवोनॉयड्स और सॉलेव्स्ट्रोल क्यू40 गुण के कारण, कैंसर कोशिकाओं को निष्क्रिय करने में कारगर होता है। यह ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर और स्कीन कैंसर में कारगर होता है।

2. कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक -
अगर आपके शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा हो गया है तो आप नींबू के छिलकों को इस्तेमाल करना शुरू करें। इसमें पॉलीफिनॉल फ्लेवोनॉयड होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है।

3. स्वस्थ हड्डियां -
नींबू के छिलके हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसीलिए अगर आप अगली बार नींबू का अचार रखें तो उसे छिलकों सहित ही रखें। ये शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरी तरह से अवशोषित करवाने में सक्षम है और इसके गुण भी शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हड्डियां मजबूत हो जाती हैं।

4. हार्ट के काम को दुरुस्त रखे
नींबू के छिलकों में पौटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से रक्तचाप सही हो जाता है और हद्य की क्रियाविधि पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे दिल के रोग और अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

5. मुँह की सफाई -
अगर आपके मुँह से बदबू आती है तो आप इसके छिलके के पानी से कुल्ला करें। वैसे तो विटामिन सी की कमी से मुँह सम्बंधी रोग होते हैं तो नींबू के छिलके से दूर हो सकते हैं। मसूड़ों से खून निकालना, बदबू आना आदि इससे ठीक हो सकते हैं।

6. त्वचा सम्बंधी समस्याएं -
नींबू के छिलके को सूखाकर पीस लें या उसे यूँ ही पेस्ट बना लें और इसे त्वचा पर कम मात्रा में लगाएं। इससे दाने व मुँहासे सही हो जाते हैं और डेड स्कीन भी निकल जाती है।

7. वजन घटाने में -
नींबू के छिलके वजन घटाने में भी सहायक होते हैं। इनमें पेप्टिन पाया जाता है जो वजन को गिरा देता है।

बढाए नाखूनों की चमक
अगर आपके नाखून दिखन में पीले हैं तो आप उस पर नींबू के छिलके को रगड़ सकती हैं। इससे वे चमकदार बन उठेंगे।

मतली को रोके
बहुत से लोंगो को सफर में उल्टिया आती हैं। ऐसे मे आप अपने साथ नींबू के छिलके को रख कर उसे सूंघ सकते हैं।

झुर्रियां मिटाए
असमय झुर्रियां पड़ने लगें, तो नींबू के छिलके का प्रयोग करें। नींबू के छिलके को सुखा कर पीस लें और उसे गुलाब जल में मिला कर एक घंटे के लिये त्वचा पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
