Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
रोजाना सुबह अदरक की चाय पीने से होते हैं ये 5 फायदे, जानिये इसे बनाने का तरीका
हम सभी यह जानते हैं कि अदरक के सेवन से हमें कई फायदे होते हैं और आयुर्वेद के अनुसार भी अदरक एक औषधि है। अपने देश के अलावा पूरी दुनिया में भी अदरक को कई तरह के घरेलू और प्राकृतिक उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है। रिसर्चर के अनुसार अदरक के मौजूद ऑयल्स और जिंज्रोल साथ ही शोगाओल जैसे यौगिकों के कारण ही यह इतना गुणकारी होता है।
अदरक को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं लेकिन सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसकी चाय बनाकर पिएं। अदरक की चाय हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है और खासतौर पर जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें इसका सेवन ज़रूर करना चाहिये।


इसके सेवन से टेस्ट बड्स बेहतर होते हैं और धीमी पड़ चुकी पाचन प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसमें विटामिन सी, अमीनों एसिड की अधिक मात्रा के साथ साथ कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स की भी प्रचुर मात्रा होती है।
इस आर्टिकल में हम आपको अदरक की चाय के फायदे और इसे बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।

एंटी कैंसर गुण :
अदरक को एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग माना जाता है जो कैंसर फैलाने वाले कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसके सेवन से पंक्रेअटिक, कोलोरेक्टल, प्रोस्टेट और लीवर कैंसर का खतरा काफी कम रहता है।

पाचन बढ़ाने में मददगार :
इसमें मौजूद शोगाओल और जिंज्रोल पाचन प्रक्रिया को बढ़ा देते हैं और साथ ही शरीर द्वारा पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। इसलिए जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें इसका सेवन ज़रूर करना चाहिये।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है:
अदरक से सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है जिससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से राहत मिलता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

ब्रेन पॉवर बढ़ती है :
रोजाना अदरक का सेवन करने से दिमाग की सोचने समझने की क्षमता तेजी से बढ़ती है और याद्दाश्त तेज होती है। इसके कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और इन्फ्लेमेशन की समस्या से भी राहत मिलती है। मिडिल ऐज वाली महिलाओं को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिये।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण :
अदरक अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण भी जानी जाती है। इस क्षमता के कारण ही अदरक के रोजाना सेवन से जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार :
आपको बता दें कि रोजाना अदरक की चाय पीने से आपकी इम्युनिटी पॉवर काफी मजबूत हो जाती है जिससे आप तमाम तरह की संक्रामक बीमारियों से बचे रहते हैं।

अदरक की चाय बनाने के लिए सामग्री :
4-6 अदरक के टुकड़े
एक चम्मच शहद
एक गिलास पानी

बनाने का तरीका :
एक पैन में पानी डालें और यूज़ उबलने दें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें अदरक कूट कर डाल दें और लगभग 10 मिनट तक और उबालें। आखिर में आंच बंद कर दें और इसे एक कप में छान लें और जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें शहद मिलाकर इसे पिएं। इस चाय को रोजाना सुबह पिएं।



Click it and Unblock the Notifications