Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिए क्यों होता है अचानक से सीने के एक तरफ दर्द
सीने में दर्द एक चेतावनी होती है क्योंकि यह स्थिति हार्ट अटैक से जुडी होती है। कोई गंभीर समस्या तो नहीं है, यह जानने के लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
जब आपको सीने में दर्द होता है तो सबसे पहले आपको लगता है कि आपके दिल में दर्द हो रहा है। परन्तु दिल और फेफड़े दोनों एक ही भाग में होते हैं और सीने में एक ओर दर्द होने के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं।
सीने में दर्द एक चेतावनी होता है क्योंकि यह स्थिति हार्ट अटैक से जुडी होती है। कोई गंभीर समस्या तो नहीं है, यह जानने के लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
सही निदान से सीने में एक ओर होने वाले दर्द के कारण का पता भी चल जाता है। इस आर्टिकल मेंं इस दर्द के कुछ कारण बताए गए हैं।

हड्डी का फैक्चर
रिब (पसली) में छोटा सा फैक्चर होने पर सीने में एक ओर दर्द हो सकता है। यदि गिरने या एक्सीडेंट के कारण दर्द हो रहा है तो हो सकता है कि हड्डी में चोट लगी हो। यहाँ तक कि बहुत टाईट हग देने से भी दर्द हो सकता है। कभी कभी फेफड़ों में कोई समस्या होने पर या फेफड़ों में चोट लगने के कारण भी दर्द होता है।

उपास्थि में सूजन
पसली की उपास्थियों में सूजन होने के कारण भी दर्द की समस्या हो सकती है। तनाव, चोट या रूमटॉइड आर्थराइटिस (आमवात) भी दर्द के कारण हो सकते हैं। यहाँ तक कि दबाव या नसों की चोट के कारण भी दर्द की समस्या हो सकती है।

कैंसर
कुछ विशेष प्रकार के कैंसर जिसमें फेफड़ों का कैंसर भी शामिल है, के कारण भी सीने में दर्द हो सकता है। धूम्रपान छोड़ें और डॉक्टर के पास जाएँ। मेसोथेलिओमा जो एक प्रकार का कैंसर है, के कारण भी दर्द हो सकता है।

वायरल इंफेक्शन
वायरल इंफेक्शन जैसे दाद आदि के कारण बहे सीने में दर्द हो सकता है। कुछ मामलों में फेफड़ों के उतकों तक उचित मात्रा में रक्त आपूर्ति न होने से भी दर्द होता है।

मांस पेशियों में तनाव
सीने के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव या उनके फटने के कारण दर्द हो सकता है। यदि आप हेवी वेट लिफ्टिंग की कसरत करते हैं या आपको हमेशा कफ़ रहता है तो आपको सीने में एक ओर दर्द की समस्या हो सकती है।

संक्रमण
विभिन्न संक्रमणों जैसे टी.बी. (तपेदिक) और निमोनिया के कारण भी सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। संक्रमण के कारण फेफड़ों में पास या तरल पदार्थ भर जाता है जिसके कारण दर्द होता है। यहाँ तक कि अस्थमा के कारण भी दर्द की समस्या हो सकती है।

एसिड रिफ्लक्स
एसिड रिफ्लक्स पाचन से संबंधित समस्या है। परंतु इसके कारण हार्ट बर्न और सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। इस प्रकार इस दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इन्हें अनदेखा न करें। डॉक्टर के पास जाएँ और दर्द के सही कारण को जानें।



Click it and Unblock the Notifications
