Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रोजाना खाली पेट पिएं ऑलिव ऑयल, रिजल्ट देख चौंक जाएंगे आप
ऑलिव आयल कई सारे न्यूट्रीएंट्स, फैटी एसिड और विटामिन से भरा होता है। ऑलिव आयल रोजाना पीने से ह्रदय सम्बंधित बीमारियाँ होने की संभावना बहुत ही कम होती है और इसके साथ ही और आपका वजन भी आसानी से घटता है क्योंकि इसमें मोनो-अनसेचुरेटेड फैटी एसिड और एंटी-आक्सीडेंट होते हैं जो ह्रदय और आपके ब्लड सेल्स को नुक्सान होने से बचाते हैं।

जैसा कि सब जानते हैं कि ऑलिव आयल में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है इसलिए इसका किसी और सप्लीमेंट के साथ उचित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए या फिर इसको खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यहाँ हम आपको रोजाना ऑलिव आयल पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहें हैं।

1- आंतो को ठीक रखता है:
ऑलिव आयल आपकी कोशिकाओं को कैंसर से बचाता है। यह आपके आंतो को मजबूत करता है जिससे आपको कब्ज़ आदि की समस्या नहीं होती है।

2- स्किन के लिए अच्छा है:
ऑलिव आयल आपके बालों, नाखून और त्वचा के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह उन्हें सॉफ्ट करता है और इसके साथ ही उन्हें म्वाईस्ट रखता है यानी आपकी स्किन को नमीं देता है जिससे उनका अच्छा विकास होता है।

3- लिवर को साफ़ रखता है:
लिवर हमारे शरीर के सिस्टम को साफ़ करने का काम करता है, इसलिए लिवर का साफ़ होना जरुरी है। इसके लिए आप 2 चम्मच ऑलिव आयल और 1/3 नींबू का रस मिलाकर पियें जिससे आपका लिवर साफ़ रहेगा।

4- वजन कम करना:
ऑलिव आयल में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जिसकी वजह से आपको देर तक कुछ खाने का एहसास नहीं होता है और आपका वजन भी कम होता है।

5- इम्युनिटी को बढ़ाना:
ऑलिव आयल में पाए जाने वाले फैटी एसिड इम्मुन सिस्टम के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच जाते हैं।

6- ह्रदय को स्वस्थ रखता है:
आप ऐसी डाइट लें जिनमे ऑलिव आयल होता है जिससे कि आपका अच्छा कोलेस्ट्राल बढ़ता है ताकि आपका ह्रदय ठीक रहे और आपको ब्लडप्रेशर आदि की शिकायत ना हो।

7- इन्फ्लामेसन कम करता है:
ऑलिव आयल आईब्रुफेन की तरह होता है जो आपके शरीर में होने वाले इन्फ्लामेसन को रोकता है। रिसर्च के अनुसार अगर आप 3 से 4 चम्मच ऑलिव आयल का सेवन करते हैं तो यह 10% आईब्रुफेन के बराबर होता है।

8- ब्लड शुगर कंट्रोल करता है:
ऑलिव आयल का इस्तेमाल करने से आपका कोलेस्ट्राल और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है जिससे आपको डायबिटीज आदि की समस्या नहीं होती है।

9- दिमाग को स्वस्थ रखता है:
ऑलिव आयल का इस्तेमाल करने से आपके दिमाग को जरुरी ऑक्सीजन मिलता है जिसकी वजह से आपकी मेमोरी ठीक रहती है और आप डिप्रेशन के शिकार नहीं होते हैं।

10- ब्रेस्ट को ठीक रखता है:
ओलिव आयल से ब्रेस्ट का रोजाना मसाज करने से आपके ब्रेस्ट के आसपास की त्वचा ठीक रहती है। ऑलिव आयल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बशर्ते कि इसका इस्तेमाल उचित मात्रा में या फिर डॉक्टर की सलाह के अनुसार किया जाये, जिससे कि आप उसमें मौजूद जरुरी विटामिन और हेल्दी फैट का फायदा ले सकें।



Click it and Unblock the Notifications
