Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
रात में सोने से पहले करते हैं मोबाइल का यूज़ तो जरुर पढें
कई लोगों को रात में बिस्तर पर लेटने के बाद अपने मोबाइल को चेक करने की आदत होती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
रात को बिस्तर पर जाने से पहले बार-बार मोबाइल को चेक करना, चैट करना और सर्फिंग करना अच्छी आदत नहीं है। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर लगे रहने वाले लोगों के लिए ये नुकसानदेह होता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप देर रात्रि तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल क्यूँ नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आपको क्या-क्या समस्याएं भविष्य में झेलनी पड़ सकती है।
रात में जब आप सारे काम निपटा कर बेड पर सोने के लिए आते हैं तो अपने फोन को लेकर उसे चेक करते हैं और देखते हैं कि आज क्या खास है। लेकिन इससे आपकी आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ता है क्योंकि मेलाटोनिन नाम के हारमोन के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

1. रेटिना को नुकसान पहुँचाना
फोन से निकलने वाली रोशनी से आंखों का रेटिना प्रभावित होता है। लम्बे समय तक फोन का रात में इस्तेमाल करने से दृष्टि पर प्रभाव पड़ता है।

2. नींद में कमी
रात में फोन को इस्तेमाल करने से आपकी उसमें रूचि बढ़ जाती है और मेलाटोनिन नामक हारमोन का उत्पादन भी प्रभावित होता है जिससे नींद में कमी आ जाती है।

3. कैंसर का खतरा
आपको जानकर शॉक लग सकता है कि देर रात तक फोन का इस्तेमाल कैंसर का कारण बन सकता है। क्योंकि शरीर में मेलाटोनिन कम बनने की वजह से एंटीऑक्सीडेंट तत्वों पर भी प्रभाव पड़ता है जिससे कैंसर होने का खतरा होता है।
Also Read: मोबाईल फोन की लत से छुटकारा कैसे पायें

4. मस्तिष्क पर प्रभाव
जब आप सही तरीके से 7 या 8 घंटों की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपका ब्रेन भी सही तरीके से अगले दिन काम नहीं करता है। ऐसे में सोचिए जब आप रेगुलर ऐसा करते हैं तो क्या होता होगा। दिमाग पर स्मार्टफोन इस्तेमाल करते रहने का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

5. आंखों पर तनाव
रात में अंधेरे में लेटकर फोन चलाने से आंखों पर तनाव भी पड़ता है। कई बार आंखों के नीचे डार्क सर्कल भी हो जाते हैं। दृष्टि भी कम होने का खतरा बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
