Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पीरियड के दर्द से हैं परेशान तो इस ख़ास तेल से करें मालिश
ज्यादातर महिलाएं निर्बल कर देने वाली मासिक धर्म के ऐंठन का सामना करती हैं जो उनके रोजमर्रा के कामों को मुश्किल कर देती है। कई महिलाएं पीड़ा को शांत करने के लिए उपचार की तलाश में रहती हैं,जबकि कई घरेलू उपचार हैं जो मासिक धर्म की पीड़ा से आराम देते हैं।
पेट की मालिश उनमें से एक है। किसी ने भी मुझे इस पद्धति के बारे में नही बताया और न ही यह विचार मेरे मन में आया कि पेट की हल्की मालिश मासिक धर्म के दर्द को शांत कर सकती है।
हाल ही में मैंने किसी से मुलाकात की जिसने अरोमाथेरेपी और इसके लाभों की काफी प्रसंशा की और मुझे बताया कि कैसे एसेंशियल ऑयल मासिक धर्म की पीड़ा कम करने में अद्भुत कार्य करते हैं। चूंकि मैं वैकल्पिक चिकित्सा में अविश्वासी हूं इसलिए मैंने इस परामर्श को गंभीरता से नहीं लिया।

लेकिन न चाहते हुए भी मैंने मासिक धर्म के समय तेल मालिश की कोशिश की और हाँ यह सच में काफी असरदार रहा। इससे मुझे कुछ शोध करने पर ज्ञात हुआ कि वास्तव में एसेंशियल ऑयल मासिक धर्म में ऐंठन को कम करने में सहायक हैं। मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि ऐसे अध्ययन हुए हैं जो सिद्ध करते हैं कि मासिक धर्म के समय एसेंशियल ऑयल से पेट की मालिश से दर्द शांत करने में सहायता मिलती है।
वर्ष 2012 में द जर्नल ऑफ़ ऑब्स्टेट्रीशियन एंड गायनोकोलॉजी रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन ने डिस्मेनेरीया या पीड़ायुक्त मासिक धर्म से पीड़ित महिलाओं पर एसेंशियल ऑयल के दर्दनाशक प्रभाव का पता लगाया गया। अध्ययन में 48 महिलाओं को शामिल किया गया जो पीड़ायुक्त मासिक धर्म से पीड़ित थीं और उन्हें 24-24 के दो समूहों में बांटा गया था।
एक समूह को निचले पेट में मालिश करने के लिए एक संश्लेषित सुगन्धित क्रीम दिया गया था, जबकि दूसरे को एसेंशियल ऑयल का मिश्रण दिया गया था जहां लैवेन्डर (लैवेनडुला ऑफिफ़ाइनलिस), (सल्विया स्क्लेयरिया) और मार्जोरम 2:1:1 में मिश्रित थे और असुगन्धित क्रीम के 3 प्रतिशत सांद्रता तक मौजूद थे। दोनों समूहों ने पिछले माहवारी के अंत से अगले माहवारी की शुरुआत तक प्रतिदिन अपनी अपनी क्रीम का इस्तेमाल अपने निचले पेट को मालिश करने के लिए किया।
अंत में यह देखा गया कि एसेंशियल ऑयल में अरोमाथेरेपी के हस्तक्षेप के बाद पीड़ा की अवधि 2.4 से 1.8 दिनों तक काफी कम हो गई।
मिश्रित एसेंशियल ऑयल में चार प्रमुख पीड़ानाशक अवयव होते हैं जो पतले क्रीम के 79.2 9 प्रतिशत तक की मात्रा में होते हैं; ये पीड़ानाशक घटक लिनलिल एसीटेट, लिनलाल, यूकेलीप्टोल, और बी-कैरीओफिलीन हैं। इस अध्ययन से पता चलता है कि इस मिश्रित सूत्र को प्राथमिक डिस्मेनोरेरा या पीड़ायुक्त मासिक धर्म का इलाज करने के लिए वैकल्पिक और पूरक चिकित्सा के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इसलिए अगर आप भी पीरियड के दौरान दर्द से परेशान रहती हैं तो एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल ज़रूर करें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
