Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चेहरे पर मौजूद इन लक्षणों से पहचानें कि आप हैं किस बीमारी के शिकार
आपका चेहरा सिर्फ आपकी खूबसूरती ही नहीं दर्शाता है बल्कि उससे इस बात का भी पता चलता है कि आप कितने स्वस्थ हैं।
आपके चेहरे पर ऐसे कई लक्षण मौजूद होते हैं जिनसे किसी ख़ास बीमारी का पता लगाया जा सकता है। कई बार खराब खानपान या लाइफस्टाइल के कारण चेहरे पर कुछ लक्षण दिखने लगते हैं ऐसे में ज़रूरत है कि आप उन लक्षणों को ठीक से पहचानें और उनका इलाज करें।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने चहरे को देखकर ही यह समझ जायेंगे कि आप किस बीमारी से पीड़ित हैं।

पलकों के ऊपर पीले धब्बे :
अगर पलकों के ऊपर हल्के पीले तिल जैसे धब्बे नज़र आते हैं तो इन्हें अनदेखा न करें। इन्हें जेंथलेसमेटा कहा जाता है और ये दर्शाते है कि आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा है। जिन लोगों की पलकों पर ऐसे तिल होते हैं उनमें सामान्य लोगों कि तुलना में हार्ट अटैक का खतरा 50% ज्यादा होता है।

चेहरे में असामनता :
अगर आपको अपने चेहरे में थोड़ी भी असमानता दिख रही है तो इसे अनदेखा न करें। यह स्ट्रोक का शुरुवाती लक्षण होता है। अगर कभी भी एक साइड का फेस दूसरे साइड से कुछ अलग नज़र आये या आपको बोलने में थोड़ी तकलीफ हो तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं।

चेहरे और होंठो पर पपड़ी :
अगर आपके चेहरे और होंठो पर रुखी पपड़ी जम जाती है तो यह दर्शाता है कि शरीर में पानी की कमी हो गयी है। इसके अलावा यह हाइपोथायराइडिज्म या डायबिटीज का लक्षण भी हो सकता है। इसका सही कारण जानने के लिए डॉक्टर के पास जाकर जांच करवा लें।

चेहरे पर पीलापन :
अगर इधर कुछ दिनों से आपके चेहरे पर पीलापन बढ़ गया है तो यह एनीमिया का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा लीवर में हुई किसी तरह की खराबी के कारण भी चेहरे का रंग उतर जाता है और पीलापन नज़र आने लगता है। इसी तरह अगर होंठो का रंग नीला पड़ने लगे तो यह दर्शाता है कि आपको दिल से या फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी है।

ठुड्डी का पतला होना :
अगर आपके गाल अंदर धंसते जा रहे हैं और ठुड्डी पतली होती जा रही है तो यह स्लीप एपनिया का लक्षण है। रात में सोते समय अगर आप तेज खर्राटे लेते हैं और सुबह उठते समय सिर में दर्द रहता है तो इसे अनदेखा न करें। एक बार डॉक्टर से मिल लें।

अधिक फेशियल हेयर :
यह लक्षण खासतौर पर महिलाओं के लिए है। अगर आपके चेहरे पर फेशियल हेयर बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं तो यह पीसीओएस का मुख्य लक्षण है। यह मुख्य रूप में हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। अचानक से शरीर में किसी हारमोन के अनियंत्रित रूप से बढ़ जाने के कारण ऐसा होता है।

रैशेज :
पेट में हुई कुछ गड़बड़ियों का असर भी आपके चेहरे पर पता चलने लगता है। अगर चेहरे पर लाल लाल धब्बे पड़ रहे हैं और स्किन में खुजली हो रही है तो यह सेलियक डिजीज का लक्षण है। यह बीमारी ग्लूटेन युक्त चीजों के रिएक्शन के कारण होती है।

आंखों में सूजन :
अगर पूरे दिन आपकी आँखें थकी थकी और सूजी हुई नजर आती हैं तो यह किसी अंदुरुनी गंभीर बीमारी के संकेत है। कुछ मामलों में रक्त धमनियां कमजोर पड़ जाती हैं या कहीं ब्लड लीकेज भी होने लगता है और इसी वजह से आखों के नीचे डार्क सर्कल और उनमें सूजन की समस्या होने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
