Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जेल में बंद राम रहीम है सेक्स एडिक्ट! कहीं आप इस बीमारी से ग्रसित तो नहीं हैं, जानिए इसके लक्षण..
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और खुद को बाबा बताने वाला राम रहीम दो साध्वियों के बलात्कार करने के दोषी पाए जाने के बाद रोहतक जेल में बंद है। जेल में जाने के बाद एक चौंका देने वाले खुलासे ने ये साबित कर दिया है कि राम रहीम सेक्स एडिक्ट है।
दरअसल जेल में कुछ देन रहने के बाद उसने अपनी तथाकथित बेटी हनीप्रीत को जेल में उसके साथ रखने की मांग की थी और उसके बाद जेल में उसकी तबियत खराब हो गई।
एक मेडिकल चेकअप करने के बाद ये खुलासा हुआ कि सेक्स एडिक्ट होने के कारण ही राम रहीम जेल में बेचैन रहता है। दरअसल ये एक मानसिक बीमारी है। आइए जानते हैं कि आखिर सेक्स एडिक्शन क्या होता है।

क्या होता है सेक्स एडिक्शन
इंसान की हर अहम आवश्कताओं में एक आवश्यकता सेक्स भी होती है। सेक्स हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अगर इसकी लत लग जाए तो ये आपके लिए अभिशाप भी बन सकती है।
अगर आप को सेक्स की लत लग गई है तो ये एक बीमारी है जिसको सेक्स एडिक्शन कहते है। अगर ये बीमारी किसी को हो जाए तो उसका मन किसी और काम में नहीं लग सकता है। वो हमेशा सेक्स के बारे में ही सोचता रहता है।

सेक्स एडिक्ट होने का कारण
इस अजीब और गंभीर बीमारी से वो व्यक्ति पीड़ित होता है जो ऐसे माहौल में बड़ा होता है जहां ऐसी गतिविधियां होती रहती है।
कई मामलों में देखा गया है कि जो लोग यौन शोषण का शिकार हो जाते है वो भी इसमें लिप्त होते है।

पोर्न देखना भी है एक कारण
आजकल के युवा इस बीमारी से सबसे ज्यादा ग्रसित है क्यूंकि अकेलेपन में वो अपने स्मार्ट फोन में सबसे ज्यादा पोर्न साइट्स ही खोलते है।
लगातार पोर्न साइट्स देखना और मस्टरबेट करना उनकी रोज की दिनचर्या बन जाती है। ऐसे युवा सेक्स एडिक्शन के शिकार होते है।

कैसे पता करें सेक्स एडिक्शन के लक्षण
सेक्स एडिक्शन एक दिमागी बीमारी में है। इससे ग्रसित लोग अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते है और गलतियां करते रहते हैं।
इससे ग्रसित लोग लगातार सेक्सुअल एक्टिविटीज में इन्वाल्व रहते हैं, कई पार्टनर्स से शारीरिक संबंध बनाते है, एडिक्शन को छिपाने की कोशिश करते रहते है, थोड़े समय भी सेक्स से दूर रहने पर तनाव वा चिड़चिड़े हो जाते हैं, शारीरिक संबंध बनाने को लेकर किसी भी हद तक चले जाते है। यहां तक की इनको इसकी कोई परवाह नहीं होती कि इसके बाद इनका अंजाम क्या होगा। ऐसे लोग सेक्स के लिए पागल रहते है।

जानिए सेक्स एडिक्शन का इलाज
ये दिमागी बीमारी है और सेक्स एडिक्ट पेशेंट का इलाज दो चरणों में किया जाता है। पहले चरण में उसे ज्यादा मात्रा में सेक्स की आदत से दूर ले जाया जाता है। दूसरे चरण में उसे इस एडिक्शन से हुए अपराधबोध और शर्मिंदगी जैसे मानसिक विकारों को दूर करने की कोशिश की जाती है।

आदतों में बदलाव लाएं
उसकी आदतों में बदलाव जरूर लाने चाहिए जैसे अकेले में इंटरनेट के इस्तेमाल से बचें, अश्लील सामग्रियों से दूरी बनाएं, परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, ज्यादा गर्म खाने से परहेज करें, मन को नियंत्रित करने वाले योग और ध्यान का सहारा लें। इन सबको करके आप अपने आपको या जो भी व्यक्ति इस गंभीर बीमारी से पीड़ित है वो बच सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
