Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
अब ना छुपाएं अपनी बीमारी, सेक्सोलॉजिस्ट से मिलने का टाइम आ गया है
सेक्स के बिना एक शादी-शुदा जिंदगी बिल्कुल अधूरी है। हर कोई चाहता है कि उसकी सेक्स लाइफ बढियां और सुकून से गुजरे लेकिन आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं और पुरुषों में सेक्स सम्बन्धित समस्या होना आम बात है। सेक्स प्रॉब्लम्स एक ऐसी समस्या है जिस पर बात करने से लोग अकसर कतराते हैं। छोटी-मोटी सेक्स प्रॉब्लम्स तो आराम से हल की जा सकती हैं लेकिन जब बात काफी हद तक बढ जाए तो आपको सेक्सोलॉजिस्ट से मिलने में बिल्कुल भी नहीं घबराना चाहिये।

आज कल लोग अपनी सेक्स प्रॉब्लम्स के बारे में खुल कर बात नहीं करना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें सेक्स समस्या से कभी छुटकारा नहीं मिल पाता। सेक्स समस्या बढ़ने की मुख्य वजह है लोगों में जागरूकता की कमी। कई बार पुरुष या महिला में से किसी एक को शारीरिक समस्याएं होती हैं। जिसके कारण वह या तो अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। या फिर उन्हें शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है।
ऐसे में अगर आप चाहे महिला हों या फिर पुरुष, आप दोंनो को ही अपने जीवन का यह कदम खुद ही उठाना होगा और अपनी बात पूरे तरीके से किसी अच्छे सेक्सोलॉजिस्ट को बतानी होगी। आइये जानते हैं कि ऐसे कौन से संकेत हैं, जिससे पता चले कि आपको तुरंत ही सेक्सोलॉजिस्ट से मिलना चाहिये।

1. क्या आपके दिमाग में हमेशा चलते रहते हैं सेक्सुअल ख्याल
क्या आप दिन रात, सोते जागते केवल अपनी सेक्सुअल फैंटेसी के बारे में सोंचते रहते हैं? अगर इस तरह से आपका काम काज प्रभावित हो रहा है तो आप को साइकलॉजिकल समस्या हो रही है। यह कोई नेचुरल बात या फिर आम बात नहीं है इसलिये आपकी कंडीशन आगे चल कर और खराब ना हो जाए, आपको किसी सेक्सोलॉजिस्ट से मिल कर तुरंत इसका इलाज करवाना चाहिये।

2. सेक्स में नहीं बचा कोई इंटरेस्ट
समय बीतने के साथ साथ क्या आपकी सेक्स के प्रति इच्छा कम होती नज़र आ रही है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। व्यक्ति अगर अपने जीवन में काफी स्ट्रेस लेता है तो एडरेनलाइन, कोर्टिसोल और नॉरड्रेनलाइन का प्रवाह बुरी तरह प्रभावित होता है। इससे बॉडी के मैकेनिज्म पर बुरा असर पड़ता है और व्यक्ति की सेक्स लाइफ प्रभावित होती है। ऐसे में बना देरी किये तुरंत ही सेक्सोलॉजिस्ट से मिलें।

3. बेड़ पर अच्छा परफॉर ना कर पाने की टेंशन
कई बार मर्दों को यह भय रहता है कि वे अपनी सेक्स परफॉरमेंस से अपने पार्टनर को लुभा नहीं पाएंगे। अगर महिला आक्रामक रूप से डिमांडिंग है और सेक्स लाइफ के अच्छा न होने का बार- बार ताना मारती है तो इससे पुरुषों को टेंशन औऱ ज्यादा हो सकती है जिससे दिमागी तौर पर नामर्दी पैदा हो जाती है।

4. शीघ्रपतन
यह पुरुषों में होने वाली सामान्य सेक्स समस्या है। इसमें पुरुष महिला को संतुष्ट किये बिना ही स्खलित हो जाते हैं। स्त्री के सामने आते ही घबरा जाना, वीर्य निकल जाना इत्यादि भी सेक्स समस्याओं के अंतर्गत ही आता है। इससे पुरुष, अपनी पत्नी के सामने आने से घबराता है और स्त्री से दूर भागने लगता है, तो अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो इस बीमारी को छिपाएं नहीं बल्कि खुद कर अपने डॉक्टर से बात करें।

5. महिलाओं में ऑर्ग्जम की समस्या
कई महिलाएं अक्सर सेक्स के दौरान अच्छा ऑर्ग्जम प्राप्त नहीं कर पातीं और पति के सामने फेक ऑर्ग्जम का नाटक करती हैं। इससे कई बार पुरुष दुखी हो जाते हैं और अपने आपको दोष मढ़ने लगते हैं। ऐसे में आपको तुरंत एक सेक्सोलोजिस्ट से बात करने की सख्त जरूरत है।

6. महिलाओं के मेनोपॉज की तरह पुरुषों को भी होता है अंड्रोपॉज
कई बार महिला मीनोपॉज से गुजर रही होती है तो वह सेक्स को लेकर रुचिहीन हो जाती है। ऐसा ही कुछ पुरुषों के साथ होता है जब वह 50 से 60 की आयु में होते हैं। इस अवस्था को अंड्रोपॉज कहते हैं।

7. महिलाओं में क्यों आती है सेक्स इच्छा में कमी
अगर आपकी पत्नी का सेक्स के प्रति लगाव खतम हो चुका है तो उसके ये कारण हो सकते हैं- घर या ऑफिस में काम - काज की जिम्मेदारी, माहवारी, हार्मोन में बदलाव, किसी दवा के कारण, गर्भावस्था के कारण, बच्चों की जिम्मेदारी या शारीरिक कमजोरी आदि वजह हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications