Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
योनि की बदबू से छुटकारा पाने का प्राकृतिक उपाय
यदि आप योनि की बदबू से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा पाना चाहती हैं तो एक आसन घरेलू उपाय अपना सकती हैं।
वजाइना वह अंग होता है जो महिला की जाँघों के बीच स्थित होता है और इसलिए इसे पर्याप्त मात्रा में हवा नहीं मिल पाती जिसके कारण अक्सर इस स्थान पर नमी बनी रहती है।
जब कोई अंग लगातार नम रहता है तो वहां मछली जैसी दुर्गंध आने लगती है, इसके अलावा क्योंकि इस भाग में हवा का संचरण अधिक नहीं होता अत: इस स्थान पर माइक्रोबिअल इंफेक्शन होने की संभावना भी बहुत अधिक होती है।

वजाइना में यीस्ट इंफेक्शन और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन बहुत आम हैं और इन इंफेक्शंस के कारण ही वजाइना से बदबू आने लगती है।
तो यदि आप इस बदबू से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा पाना चाहती हैं तो एक आसन घरेलू उपाय अपना सकती हैं।

दवाई बनाने की विधि:
आवश्यक सामग्री:
- नीबू की पत्तियाँ- 4-5
- पानी - 1 गिलास
बनाने की विधि:
एक बर्तन में एक गिलास पानी उबालें। धुली हुई नीबू की पत्तियों को उबलते हुए पानी में डालें। गैस बंद कर दें तथा इन पत्तियों को पानी में 30 मिनिट तक रहने दें।
अब पानी से पत्तियों को निकाल दें और पानी को एक जार में भर लें। तीन सप्ताह तक दिन में एक बार वजाइना को इस पानी से धोएं।

यदि इसे नियमित तौर पर उपयोग में लाया जाए तो वजाइना की बदबू दूर करने का यह उत्तम तरीका है।
इस उपचार के साथ साथ आपको वजाइना की साफ़ सफाई का ध्यान भी रखना चाहिए। यदि आप इंफेक्शंस से बचना चाहती हैं तो सुरक्षित सेक्स अपनाएँ।

नीबू की पत्तियों में लिमोनेन नामक तत्व पाया जाता है जो एक स्ट्रांग एंटी-माइक्रोबियल एजेंट है तथा यह वजाइना में बढ़ने वाले बैक्टीरिया और फंगस को नष्ट करता है जिससे इंफेक्शन और बदबू कम होती है।
इसके अलावा नीबू की पत्तियाँ वजाइना के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बनाये रखती हैं जिसके कारण वजाइना की शुष्कता जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications