Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सब्जियों में लगे बैक्टीरिया से होती है खतरनाक बीमारियां, ऐसे करें इनकी सफाई
सब्जियां आपके लिए बहुत जरूरी है। आपकी सेहत को अच्छा रखने के लिए आपको इनका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आपको थोड़ा सावधान रहने कि भी जरूरत है। आपको बता दे कि जब जब आप बाजार से सब्जियां लाते है तो थोड़ा इनको ध्यान दें।
इन सब्जियों में कीटाणु बहुत होते है और इनको धोना बहुत जरूरी होता है। आपको बता दें कि सब्जियों को किटाणुओं से बचाने के लिए इनके ऊपर कीटनाशक दवाईयों (पेस्टीसाइड्स) का छिड़काव किया जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं।
यह कीटनाशक दवाईयां महज धोने से नहीं निकालती, जिसकी वजह से हम जाने-अनजाने में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आज आपको बताएगें कि आपको बाजार से सब्जी लाने के बाद इनको कैसे धोना है।
इससे आपकी सेहत सही रहेगी। ऐसा ना करने पर सब्जी के किटाणु आपके पेट में जाकर आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकते है। आइए जानते है....

सिरके वाले पानी में भिगोएं
आपको बता दें कि जिद्दी कीटाणु ऐसे आसानी से नहीं निकलते है। इसके लिए आपको सिरके वाले पानी से इसकी धुलाई करनी चाहिए। लेकिन इससे पहले इसको भिगोकर सिरके वाले पानी में रख दें। इसके बाद इसको साफ पानी से धोने से सब्जियों से सारे किटाणु निकल जाएंगें।

इनको गर्म पानी से धोएं
आपको बता दें कि वो सब्जियां जिनमें पत्ते अधिक होते जैसे फूलगोभी, पालक, ब्रोकली, बंदगोभी इस सब्जियों को साफ करने और इनसे कीटाणु निकालने के लिए आपको गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे इनमें लगे सारे कीटाणु मर जाते है।

इमली वाले पानी से धोएं
आपको बता दें कि आपको इस अगर गाजर और बैंगन जैसी सब्जियों को धोना है तो इसके लिए आपको गाजर और बैंगन जैसी सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी सब्जियों से सभी कीटाणु निकल जाएंगे और आपको की बीमारियों से बचेगें।

इस पानी से धोए
आपको बता दें कि आपकी फलों और सब्जियों को धोने के लिए आप ओजोनेटेड पानी का इस्तेमाल कर सकते है इससे आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपके लिए बिल्कुल सेफ हैं। इसका इस्तेमाल करें।

वैक्स वाली सब्जियां
आपको बता कि कुछ सब्जियों में वैक्स किया होता है। अगर सब्जियों में वैक्स किया हो, उन पर एक कप पानी, आधा कप सिरका, एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोड़ा और अंगूर बीज का अर्क मिले मिश्रण का छींटा करें और 1 घंटे के लिए छोड़ें। इसके बाद आप किसी साफ पानी से उसकी धुलाई करें।

सब्जिया सुखाएं
अगर आपने फलों या सब्जियों को साफ पानी से धोया है तो ये काफी नहीं है इसके लिए आपको इसको किसी साफ कपड़े या नैपकिन के सहारे सुखाना है। तभी ये आपके खाने के काबिल बनेगी।

नरम ब्रश का इस्तेमाल करें
कुछ सब्जियों की सफाई आप दूसरे तरीकों से भी कर सकती है। आलू, गाजर, शलगम आदि सब्जियों को 5 से 10 सेकेंड के लिए नरम ब्रश या साफ कपड़े से पोछें और हल्के गुनगुने पानी से धोंए। ऐसा करने से आपकी सब्जियों से सारे कीटाणु निकल जाएंगें।

पत्तेदार सब्जियां
आपको बता दें कि अगर आप पत्तेदार सब्जियां धो रहे है तो आपको पहले इनकी परत उतार लेनी है और बाद में इसको धोना है। अगर आपने ऐसा नही किया तो इसके अंदर किटाणु रह जाते है।

और क्या करें
आपको सब्जियों और फलों में लगे वैक्टीरिया हटाने के लिए इनको पानी में 1 मिनट तक उबालना है और इसके बाद इनको साफ पानी से धोना है। ऐसा करने से आपके फल और सब्जियां साफ और सुरक्षित हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
