Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
इरीटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित मरीजों को नहीं खानी चाहिए ये चीजें
किसी भी बीमारी से पीड़ित होने पर कुछ ख़ास तरह की चीजों को ना खाने की सलाह दी जाती है जैसे की डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजें खाने से मना किया जाता है या सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों को ठंडी चीजें खाने से मना किया जाता है।
इसी तरह आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर कोई इरीटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित है तो उसे किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
आपको बता दें की इरीटेबल बाउल सिंड्रोम पेट और आंतों से जुडी एक समस्या है जिसमें मरीज को पेट में ऐंठन, जलन और कब्ज़ जैसी समस्याएं होती है।

वहीँ कुछ मरीजों को शौच करते समय काफी दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए ज़रूरी है की आप उन चीजों का सेवन ना करें जिससे यह बीमारी और बढ़ती है।
आइये जानते हैं कि इरीटेबल बाउल सिंड्रोम के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए।

पास्ता :
पास्ता और पिज़्ज़ा जैसी चीजों में ग्लूटेन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और इस वजह से इनके सेवन से इरीटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित मरीजों की समस्या और बढ़ जाती है। इसलिए पास्ता या पिज़्ज़ा का सेवन ना करें।

डेरी प्रोडक्ट :
दूध, मक्खन और पनीर जैसी चीजें खाने से भी इरीटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या और बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप इस बीमारी से पीड़ित हैं तो डेरी प्रोडक्ट का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।

तली हुई चीजें :
वैसे सामान्यतः किसी को भी तली भुनी चीजों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए लेकिन जो लोग आईबीएस से पीड़ित हैं उन्हें किसी भी सूरत में ये चीजं नहीं खानी चाहिए। ये उनकी बीमारी को और बढ़ा देती है।

बीन्स :
बीन्स में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और इसी वजह से यह आसानी से पच नहीं पाता है और कब्ज़ की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप इरीटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हैं तो बीन्स ना ही खाएं तो बेहतर है।

कैफीन युक्त चीजें :
अगर आपको दिन में कई कप कॉफ़ी चाय पीने की आदत है तो अब अपनी आदत बदल लें। इनमें मौजूद कैफीन आपकी आंतों पर बुरा असर डालते हैं जिस वजह से डायरिया होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए आईबीएस से पीड़ित मरीजों को ज्यादा कॉफ़ी नहीं पीना चाहिए।

प्रोसेस्ड फ़ूड :
इरीटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित मरीजों को फ्रोजेन मीट, प्रोसेस्ड मीट और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन भी कम करना चाहिए क्योंकि ये चीजं आंतों में जलन पैदा करती हैं जिससे आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं।

अल्कोहल :
शराब पीना हर किसी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही है लेकिन जो लोग आईबीएस के मरीज हैं अगर वे इसका सेवन करते हैं तो जान लें कि इससे उनकी समस्या कई गुना बढ़ सकती है। इसलिए बीमारी से बचना है तो शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
