Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
Erection की प्रॉब्लम से होना पड़ता है शर्मिंदा? तो जानें उसका कारण और फिर उपचार
इरेक्शन या लिंग उत्तेजना की समस्या काफी सारे लड़कों को कभी ना कभी जरुर आती है। घबराइये नहीं इसका यह मतलब नहीं है कि आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की बीमारी हो गई है।
आज कल ना केवल उम्र दराज़ पुरुषों में ही बल्कि युवाओं में भी लिंग की उत्तेजना में कमी या फिर सेक्स के दौरान ज्यादा देर तक टिके ना रह पाने की समस्या हो ही जाती है।
लिंग में उत्तेजना की कमी साइकोलॉजिकल कारको की वजह से भी हो सकती है। दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव कर के आप इस समस्या के समाधान की ओर पहले कदम उठा सकते हैं।
कई बार केवल धूम्रपान बंद करना, हल्का व्यायाम और तनाव का अंत ही इसके समाधान के लिए पर्याप्त रहता हैं। आइये जानते हैं कि आखिर उत्तेजना में कमी आती क्यों है और इसका समाधान क्या हो सकता है।

1. क्या आप किसे नई पार्टनर के साथ हैं
आपको शायद इस बात का अंदाजा नहीं होगा लेकिन आप जब किसी नई पार्टनर के साथ होंगे, तो आप शायद उनके साथ आरामदायक महसूस ना कर रहे हों। यदि आपके पिछले बुरे यौन अनुभव रहे हैं, तो यह भविष्य में आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। एक कारण और भी है जैसे, आपकी खुद की निगेटिव बॉडी इमेज, इससे आप हीन भावना से ग्रस्थ हो सकते हें। यदि आप अपने लिंग के आकार के बारे में चिंतित हैं, तो आप ठीक से प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।

2. आपने बहुत ज्यादा शराब पी रखी है
बहुत ज्यादा शाब पीने से आपके लिंग तक खून कम पहुंच सकता है और इरेक्शन में बाधा आ सकती है। शराब आपके तंत्रिका तंत्र पर अवसाद के रूप में कार्य करती है। यह आपको आत्मविश्वास दे सकती है लेकिन यदि आप बहुत अधिक शराब पीते हैं तो यह आपके इरेक्शन में परेशानी पैदा कर देगी।

3. आपने तुरंत ही हस्तमैथुन किया हो
हस्तमैथुन करने के तुरंत ही बाद आपको अगर सेक्स करना है तो खुद को दुबारा एनर्जी से भरने के लिये थोड़ा समय दीजिये। एक स्टडी के अनुसार अगर आपने ओगाज़्म प्राप्त कर लिया है तो इरेक्शन को प्राप्त करने में थोड़ा समय जरुर लगेगा। आपके शरीर को दुबारा यौन संबन्ध बनाने के लिये फिर से रिचार्ज करने की आवश्यकता होगी। तो सुनिश्चित करें दुबारा जोश में आने के लिये 30 मिनट तक का समय जरुर ले लें। कुछ पुरुषों को इसमें 10 मिनट भी लग सकते हैं तो कुछ को 30 मिनट भी।

4. क्या आप दवाइयों पर हैं
कुछ दवाएं आपके लिंग को उत्तेजित और संभोग करने की आपकी क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। उच्च रक्तचाप के लिए खाई गई कुछ दवाएं आपके दिल की स्थिति के इलाज में काफी प्रभावी हो सकती हैं, मगर पेनिस तक जाने वाले ब्लड फ्लो को धीमा कर सकती हैं। कुछ दवाए तो विलंबित स्खलन का कारण भी बन सकती हैं।

5. आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं
स्ट्रेस से भरा जीवन आपके कामेच्छा को प्रभावित कर सकता है। स्ट्रेस शारीरिक और साथ ही मानसिक थकावट पैदा कर सकता है। आप की बॉडी काफी ज्यादा प्रेशर में होती है इसलिये इसको एक्टिव कर पाना और पेनिस तक ब्लड फ्लो पहुंचा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ये स्ट्रेस हार्मोन आपकी यौन इच्छा को दबा सकते हैं इसलिये भूल कर भी स्ट्रेस ना लें।

6. आसपास के वातावरण व माहोल
आसपास के वातावरण व माहोल का भी सेक्स इच्छा और इरेक्शन पर फर्क डालता है। घर में अधिक भीड़ (अधिक बच्चे/ पारिवारिक सदस्य), छोटी तंग जगह, ज्यादा गर्मी या ठण्ड, शारीरिक या वातावरण की बदबू आदि कारण इरेक्शन कम कर सकते हैं।

7. शारीरिक बीमारियां
यदि आपको डायबिटीज (शुगर), पुरुष सेक्स हॉर्मोन (टेस्टोस्टेरोन) की कमी, कैंसर, लिंग या आसपास के अंगों में चोट या बुखार आदि है तो भी आपको इरेक्शन की प्रॉब्लम आ सकती है।

8. डॉक्टर को जरुर बताएं अपनी समस्या
डॉक्टर से अपनी समस्या को बताने में संकोच और शर्म नरा करें क्योंकि इससे आपका ही नुकसान होगा। बहुत बार देखा गया है कि लिंग तनाव कि समस्या कई बार किडनी, नाड़ी, न्यूरोलॉजिकल विकार, या
डायबिटीज से भी जुडी हो सकती है। इसलिये आपको डॉक्टर से जरुर मिलना चाहिये।

9. क्या है समस्या की जड़
अगर आप समस्या की जड़ तक नहीं पहुंचेगे तो आप कभी उसका उपचार नहीं कर पाएंगे। हो सकता है इसका कारण बढ़ती उम्र, दवाओं का साइड इफेक्ट या फिर टेस्टोस्टेरोन स्तर की कमी ही हो।

10. स्मोकिंग को हमेशा के लिये छोडें
इस बात को रिसर्च हुई है कि अगर आप साल दर साल सिगरेट पीते हैं तो आपकी लिंग उत्तेजना में कमी आ सकती है। धूम्रपान से रक्तवाहिनी नलियों को नुकसान होता है, जिसके कारण रक्त का प्रवाह मुश्किल
हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
