Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
टीवी और कंप्यूटर है आपके मोटापे का कारण, ज्यादा देर देखने से होती है ये गंभीर समस्याएं
आजकल का जमाना मशीनो का जमाना है इसलिए आपको कई तरह से सावधान रहना चाहिए। आपकी दिनचर्या आपके लाइफ और स्वास्थ में कई तरह के प्रभाव डालती है। आपके घर में टीवी तो जरूर होगी पर क्या आप जानते है कि आपके स्वास्थ में टीवी कई तरह के प्रभाव डालती है।
आप टीवी में घंटों अपने मन पसंद शो देखते हैं। इसमें कोई शक नहीं हैं कि अपने मन पसंद टी.वी शो देखने से आपको आनंद मिलता हैं और आपकी थकान भी दूर होती हैं लेकिन आपको बता दें कि घंटों इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करने से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता हैं।
अधिकतर लोगों कि आदत होती हैं कि वो टी.वी देखते देखते ही खाना खाते हैं। ये आपकी सबसे बड़ी गलती है इसके कारण आपको मोटापा भी हो सकता है। आपको बता दि आपकी लाइफ टीवी कई तरह से प्रभाव डालती है।
आइए जानते है टीवी से होने वाले नुकसान के बारे में...

डायबिटीज का खतरा
आपको बता दें कि अगर आपको टीवी की लत लग गई है और आप घंटो बैठकर टीवी देखते है तो आपके लिए और आपके सेहत के लिए शुभ संकेत नहीं है। आपको इस तरह से खतरनाक बीमारी डायबिटीज हो सकती है। आपको ये ध्यान रखना है कि इस आदत को आपको जल्द से जल्द बदलना है।

हार्ट की समस्या
अगर आप देर तक टीवी देखते है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इससे आपको हार्ट को भी समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि अगर आप लगातर बैठे रहते है और टीवी देखते है तो ये समस्या बड़ी बनकर आपके सामने आती है। इससे आपको बचना चाहिए।

ऐसे बचें इन रोगों से
आपको इन रोगों से बचने के लिए थोड़ी थोड़ी देर में गैप देना है। आपकी सेहत के लिए ये बिल्कुल सही है। ये बीमारियां लगातार बैठे रहने के कारण होती है। आप अगर टीवी देखते समय थोड़ा गैप रखेंगें तो आपको ये समस्या नहीं होगी। इससे आपको डायबिटीज और हार्ट की बीमारी नहीं होगी।

मोटापा बढ़ने की संभावना
आजकल की सबसे बड़ी समस्या मोटापा बढ़ने की होती है। लोग इस समस्या से बहुत परेशान हो चुके है। आपको बता दें कि इसके लिए आपकी टीवी भी जिम्मेदार है। आप लगातार कई घंटों तक टीवी देखते है इस कारण आप सुस्त और आलसी हो जाते है। ऐसा करने से आपका मोटापा बढता है।

आंखों की बीमारियां
टीवी इस समय हर घर में पाई जाती है। बच्चे इसके कारण बाहर खेलने नहीं जाते है। आजकल के बच्चों में आसानी से आपको आखों कि समस्या मिल जाएगी। इससे बचने के लिए आपको टीवी कम से कम देखना है। ये आपके आंखों के लिए सही नहीं है। इससे बचना जरूरी है।

कंप्यूटर और गेम्स
आपको बता दें कि इस समय के बच्चे बाहर खेलने के बजाय घर में बैठकर गेम्स खेलना पसंद करते है। आपको बता दें कि ये भी आपके लिए बिल्कुल सही नहीं है। इससे आपके स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। जो खतरनाक है।

देर रात तक इंटरनेट सर्फिंग
आपको देर रात तक इंटरनेट पर सर्फिंग करने से भी बचना चाहिए। आपकी सेहत के लिए ये बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको इस आदत के कारण मोटापा के अलावा अनिद्रा जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इससे आप बचके रहें।

मानसिक तनाव देती है टीवी
एक रिसर्च में पता चला है कि टीवी देखने पर मानसिक तनाव के साथ आपको हार्ट अटैक का खतरा भी रहता है। इस कारण आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। ये आपके लिए हानिकारक है।



Click it and Unblock the Notifications
