Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इस नवरात्रि शंख बजाए, बड़ी बड़ी बीमारियों से मुक्ति पाएं
नवरात्रि में घट स्थापना के साथ ही शंखों की आवाज हर घर में सुनाई देगी, इसके अलावा हमारे घर में कोई भी शुभ काम क्यों न हो शंख के बिना हर काम अधूरा होता है।
कुछ लोग घर में भी शंख रखते हैं, उसकी पूजा करते हैं और बजाते हैं। शंख बजाए जाने जितना धार्मिक महत्व है, उतना ही उसका वैज्ञानिक प्रभाव भी है। यहां हम शंख के ऐसे ही चौंकाने वाले फायदों के बारे में बात करेंगे, शंख बजाने का लाभ न सिर्फ आध्यत्मिक तौर पर होता है बल्कि स्वास्थय के लिए शंख बजाना बहुत लाभदायक होता है इस बात की पुष्टि विज्ञान भी कर चुका है।

मर जाते है जीवाणु
शंख की ध्वनि से वातावरण में मौजूद जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। मच्छर भी भाग जाते हैं। यह बात महान वैज्ञानिक जेसी बॉस अपने प्रयोगों के जरिए साबित कर चुके हैं।

हार्ट अटैक नहीं होता
नियमित शंख बजाने वाले को कभी हार्ट अटैक नहीं आएगा। शंख बजाने से सारे ब्लॉकेज खुल जाते हैं। इसी तरह बार-बार श्वास भरकर छोड़ने से फेंफड़े भी स्वस्थ्य रहते हैं। हकलाने वाले बच्चों से शंख बजवाया जाए, तो उनकी हकलाहट दूर हो सकती है।

स्किन होती है ग्लोइंग
रात में शंख में पानी भरकर रखें और सुबह उसे अपनी त्वचा पर मालिश करें। इससे त्वचा संबंधी रोग दूर हो जाएंगे। साथ ही रात में शंख में भरे गए पानी में गुलाब जल मिलाकर बाल साफ करने पर बाल कभी सफेद नहीं होंगे। यदि आपको पेट में दर्द रहता है और पाचन खराब है तो शंख में रखा पानी पीने से ये रोग दूर हो जाएंगे। नहाने के बाद शंख को स्किन पर हल्के-हल्के रगड़ने से स्किन ग्लो करती है।

तनाव होता है दूर
जिन लोगों को नौकरी या कामधंधे का तनाव रहता है, उन्हें भी शंख बजाना चाहिए। शंख बजाते समय दिमाग से सारे विचार चले जाते हैं। इससे तनाव काम करने में मदद मिलती है।

प्रोस्टेट मसल्स की एक्सरसाइज
शंख बजाने से प्रोस्टेट मसल्स की एक्सरसाइज होती है पर उनमें सूजन नहीं आती। यूरिनरी ब्लैडर की एक्सरसाइज होती है और इनसे रिलेटेड बिमारियों से बचाव होता है।

गैस्ट्रिक प्रॉब्लम होती है दूर
शंख बजाने से रेक्टल मसल्स सिकुड़ती और फैलती है। इससे उनकी एक्सरसाइज होती है। गैस्ट्रिक और पेट की कई प्रॉब्लम दूर होती है। इसके अलावा शंख बजाने से चेस्ट की मसल्स की टोनिंग होती है।



Click it and Unblock the Notifications
