Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सिंहासन करने के है 10 जबरदस्त लाभ, आपके शरीर को रखेगें स्वस्थ
सिंह आसन एक अत्यन्त लाभकारी आसन है। इसको अगर आप नियमित करते है तो आपको की तरह के रोगो से छुटकारा मिल जाएगा। सिंह का अर्थ शेर के समान मुद्रा बनाना है। यह आसन अनेक रोगों में लाभकारी है।
योगियों ने इस आसन को बहुत ही महत्वपूर्ण आसन कहा है, क्योंकि इस आसन में तीन बंधों की सिद्धि सहज हो जाती है। यह ब्रह्मचर्य की प्राप्ति का अच्छा मार्ग है।
इस आसन में सिंह के समान गर्जना करना पड़ता है, इसलिए इस आसन को एकांत व शांत स्थान पर करना चाहिए। इसको करने के लिए पैरों को घुटनों से मोड़कर घुटनों को आगे की ओर करके रखें।
इसके बाद एड़ियों पर बैठते हुए आगे की ओर झुकें और दोनों हाथों को दोनों घुटनों के बीच उंगलियों को अंदर की ओर हथेलियों को भूमि पर टिकाकर रखें। जैसा की आपको फोटो में दिखेगा कि आपको शेर की तरह बैठना है।इस तरह से आप इस आसन को कर सकते है।

हकलाहट की समस्या खत्म करता है
कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग बचपन से ही हकलाते है। कुछ लोगों की ये समस्या वक्त के साथ खत्म हो जाती है पर कुछ लोग हमेशा इस समस्या से परेशान रहते है। इसके लिए आपको सिंह आसन करने की आवश्यकता होती है। इसको करने से आपकी हकलाहट की समस्या खत्म हो जाती है।

गले के टॉंसिल दूर करता है
अगर आपके गले में टॉसिल हो गए है तो आपको काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ये काफी दर्द भी करता है। इससे बचने के लिए आपको सिंह आसन करना चाहिए। ये करने से आपकी इस समस्या से छुटकारा मिलता है।

भय दूर होता है
अगर आपको ऐसे ही किसी बात से डक लगता है और आप छोटी छोटी बातो में डर जाते है तो आपको सिंह आसन करना चाहिए। इससे आपका भय खत्म होने लगता है।

चेहरे से झुर्रियां खत्म हो जाती है
अगल आपकी बढ़ती उम्र से आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगी है तो आपको इससे काफी आराम मिलेगा। सिंह आसन को रोजाना करने से आपके चेहरे से जुर्रियां खत्म हो जाती है।

थाइराइड में आराम
आपको बता दें कि अगर आपको थाइराइड की समस्या है तो आपको सिंह आसन करना चाहिए। इसको करने से आपको थाइराइड में आराम मिलता है। इसके साथ ही आपका गुदा संबंधित समस्या भी खत्म हो जाती है।

अंग करते है सही से काम
आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को ये सही से काम करने के लिए आगे करता है। आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, गुर्दे, जिगर व तिल्ली साफ होकर अपना काम ठीक तरह से करने लगते हैं। सिंह आसन के ये फायदे है।

आंख और कान सशक्त होते है
सिंह आसन को रोज करने से आपके आंख और कान दोनो को फायदा होता है। इससे आंख, नाक, कान, जीभ आदि पुष्ट होते हैं तथा जीभ, तालु और दांत व जबड़े सशक्त होते हैं। आपको इस आसन को जरूर करना चाहिए।

गले की समस्याओं से आराम
गले की सारी समस्याओं से आपको दिलाता है सिंह आसन। इसको करने से आपके गले के दर्द और जकड़न इत्यादि से आपको पूरी तरह से आराम मिल जाता है।

आंखों की रोशनी बढ़ती है
सिंह आसन एक ऐसा आसन है जिसको करने से आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसको करने से आप के अंदर शक्ति भी बढ़ जाती है। आपको इस आसन को रोजाना करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
