Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
लड़कों को वर्जिनिटी खोने से पहले मालूम होनी चाहिए ये बातें
हर लड़के के मन में सेक्स को लेकर कई एक्साइटमेंट और क्यूरोसिटी होती हैं। खासकर वर्जिन लड़कों को पहली बार सेक्स करने से पहले कई बातें दिमाग में घूमती है और कई सवाल होते है। अक्सर सेक्स के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं होने की वजह से लड़के कई बार गलतियां कर देते हैं।
उनके लिए कुछ सेक्स टिप्स इस प्रकार है, जो उन्हें भटकने नहीं देगें। अपने पार्टनर से पहली बार सेक्स शुरू करने से पहले बातें बहुत जरूरी हैं। आप चाहें तो अपने पार्टनर से उसकी रुचि के सवाल पूछ सकते हैं। जैसे उसकी पसंद-नापसंद इत्यादि के बारे में जानना ऐसा करने से आप अपने पार्टनर को रोमांचित भी करेंगे और और आपको सेक्स के दौरान मजा भी आएगा।
आइए जानते है कि वर्जिन लड़कों को सेक्स के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

तैयार रहें
पहली बार सेक्स किसी के लिए भी बड़ी बात है। ऐसे में इसके लिए तैयारी भी करनी चाहिए। आपको सेक्स से जुड़ी बातों, समस्याओं, प्रक्रियाओं और अपॉजिट सेक्स के अंगों और जरूरतों के बारे में पढ़ना चाहिए। हां, जानकारी जुटाते वक्त किसी भरोसेमंद स्रोत का इस्तेमाल करें क्योंकि कई भटकाने वाली जानकारियां भी मिलती हैं।

इरेक्शन 3-5 मिनट से अधिक नहीं होता है
आपने शायद पोर्न मूवीज में देखा होगा कि पुरुष बिना रुके 40 मिनट तक सेक्स परफॉर्म करते हैं। लेकिन वास्तविकता से इसका कोई लेना देना नहीं हैं। अध्ययन के अनुसार, अधिकांश पुरुष पेनेस्ट्रेशन के 3-5 मिनट के बाद ही उनका स्खलन हो जाता है।

सेक्स से पहले फॉरप्ले है जरुरी
पहले सेक्स का सही तरीके से आनंद लेना चाहते हैं तो 'फोरप्ले' को नज़रअंदाज़ न करें। किसिंग से लेकर उंगलियों तक का इस्तेमाल आपको उत्तेजित करता है, जिससे आप इस लम्हे को जीने के लिए एकदम तैयार हो जाते हैं।

सुरक्षा का ध्यान रखें
सेक्स पहली बार हो या कई बार, असुरक्षित संबंध बनाना कभी अच्छा नहीं होता। अगर आप पत्नी के साथ भी सेक्स कर रहे हैं और परिवार बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहे तो सुरक्षा जरूर रखें। कैजुअल रिलेशनशिप में तो सेफ्टी रखना सबसे जरूरी है। इससे आप प्रेग्नेंसी से लेकर सेक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे।

बेसिक्स सीखे
हर किसी की इच्छा होती है कि आप सामने वाले को अपने सेक्सी मूव्स से दीवाना बना दें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी हीरो या पोर्न स्टार की तरह करने लगें। पहली बार बेसिक्स पर ध्यान दें। ऐसा न हो कि आप जरूरत से ज्यादा कोशिश करें और आपका पार्टनर इससे घबरा जाए।

बहुत उम्मीद न रखें
आपने सेक्स के बारे में बहुत कुछ सुन रखा होगा। ये बातें सही भी हैं लेकिन यह जरूरी नहीं कि पहली बार सेक्स वैसा ही जैसा आपने कहानियों में पढ़ा, फिल्मों में देखा या किसी से मुंह सुना हो। मन में अति उम्मीदें न रखें, जो भी हो उसे इंजॉय करें। ये भी हो सकता है आपको दर्द का अनुभव हो। घबराएं नहीं। अगली बार चीजें बेहतर होंगी।

हस्तमैथुन करना नहीं है गलत बात
हस्तमैथुन करना गलत बात नहीं हैं, इसके कोई दूसरे खतरे भी नहीं हैं। और ये स्ट्रेस को दूर करने का एक हेल्दी तरीका हैं। इससे आपके सीमेन रिफ्रेश होते हैं और तनाव दूर होता है। एक अध्ययन के अनुसार इससे प्रोस्टेट कैंसर भी नहीं होता हैं।

असुरक्षित सेक्स से बचें
जब आप बिना सुरक्षा के सेक्स करते है तो आप अपने दम पर जोखिम उठाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि पीरियड के दौरान असुरक्षित सेक्स करना सही होता जिससे प्रेगनेंसी के चांसेज कम रहते है लेकिन इससे यौन संचारित रोग का खतरा बना रहता हैं।

अपने शरीर के बारे में कंफर्टेबल रहें
पहली बार सेक्स करते वक्त मन में यह डर अक्सर रहता है कि आपका शरीर आपके साथी को पसंद नहीं आएगा। इसके बारे में ज्यादा सोचने से आप सेक्स को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। हम सब में कमियां होती हैं। अगर आप खुद की बॉडी से प्यार करते हैं तो सामने वाला भी करेगा। आत्मविश्वास बनाएं रखें।



Click it and Unblock the Notifications











