Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मीट ना खाने से आपके शरीर पर पड़ सकता है ये असर
इस विषय पर काफी बहस हो चुकी है कि मांस खाना सेहत के लिए अच्छा है या नहीं। आपने शायद ऐसी कई बातें सुनी होंगी कि जो लोग शाकाहारी होते हैं उनका सेहत कैसा होता है। हालांकि ऐसी अफवाहों में काफी सच्चाई भी है। यही वजह है कि मांस खाने के पीछे के वास्तविक साइंस के बारे में हमें अच्छे से जानना चाहिए।
कई साइंटिफिट स्टडी में पाया गया है कि सभी तरह के मीट और मछली में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है और इससे कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है। इसकी वजह से हृदय संबंधी बीमारियां पैदा होती है। जबकि शाकाहारी भोजन में सैचुरेटेड फैट कम होता है।

स्टडी में यह भी साबित हुआ है कि जो लोग शाकाहारी भोजन करते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल घटता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप मांस नहीं खाते हैं तो आपके शरीर पर इसका क्या असर पड़ सकता है।

1- वजन घटता है-
मांस छोड़ने वाले लोगों का वजन लगभग 10 पाउंड तक कम हो सकता है। उन्हें अपनी कैलोरी बढ़ने की चिंता नहीं होगी और उन्हें ज्यादा वर्कआउट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। शाकाहारी भोजन सबकुछ परफेक्ट रखने में मदद करता है।

2- पेट में प्रोटेक्टिव बैक्टीरिया बढ़ते हैं-
एक स्टडी में पता चला है कि जो लोग शाकाहारी भोजन करते हैं उनके पेट में ज्यादा प्रोटेक्टिव बैक्टीरिया पाये जाते हैं। जबकि मीट खाने वाले लोगों में इसका अभाव होता है। इसलिए मांस न खाने का एक फायदा यह भी है।

3-आपकी त्वचा स्वस्थ दिखती है:
शाकाहारी भोजन करने वालों की स्किन पर ज्यादातर पिंपल, ब्लैकहेड्स नहीं दिखायी देते हैं। यदि आप मांस की जगह फल और सब्जियां खाते हैं तो ये सारी दिक्कतें अपने आप गायब हो जाएंगी।

4- आप ज्यादा एनर्जेटिक रहते हैं:
मांस न खाने वाले लोगों में एक महत्वपूर्ण चीज यह देखी गई है कि वे दिन में कम थकान महसूस करते हैं। शाकाहारी भोजन केवल वजन बढ़ने और शरीर के विषाक्त पदार्थों को ही नियंत्रित नहीं करता है बल्कि इससे आप खुद को हल्का भी महसूस करते हैं।

5-हृदय रोगों का खतरा कम होता है:
रेड मीट खाने से हृदय रोगों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। रेड मीट में मौजूद कार्निटिन के केमिकल रिएक्शन के कारण हमारे हार्ट पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

6-कोलेस्ट्रॉल एक तिहाई कम हो जाता है:
यदि आप मांस खाना बंद कर देते हैं तो आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल घट जाता है। इसकी तुलना आप कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा से भी कर सकते हैं।

7-जीन बेहतर कार्य करता है:
यदि आप मीट खाने की बजाय सब्जियां खाएं तो आपका जीन काफी बेहतर होगा। यह शरीर के कार्य को सामान्य करने में मदद करता है।

8-पोषण की कमी हो सकती है:
यदि आप मांस खाना बंद कर देते हैं तो आपके शरीर में आयोडीन, आयरन, विटामिन डी और बी 12 की कमी हो सकती है। फिर आपको इन पोषक तत्वों से युक्त सप्लिमेंट्स को लेकर इनकी कमी को पूरा करना पड़ेगा।

9-आप अपना टेस्ट सेंस खो सकते हैं:
जिंक हमारी जीभ के टेस्ट सेंसेशन के लिए एक आवश्यक तत्व है। रेड मीट और ओइस्टर में अधिक मात्रा में जिंक पाया जाता है। लेकिन शाकाहारी भोजन करने वाले किसी अन्य स्रोत से जिंक ग्रहण कर सकते हैं।

10-मसल्स बनने में समय लगता है:
मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। प्लांट प्रोटीन काम शुरू करने में अधिक समय लेते हैं। न्यूट्रिशिएनिस्ट शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों को वर्क आउट के बाद उचित मात्रा में प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
