Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
ब्रेस्ट हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये तरह के विटामिन्स
जिस तरह समग्र स्वास्थ्य के लिए सभी पोषक तत्व वाला खाना महत्वपूर्ण है। उसी तरह कुछ विटामिन हैं जिन्हें केवल स्तन स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से खाया जाना चाहिए। चलिए जानते हैं हेल्दी ब्रेस्ट के लिए कौन-
बहुत से महिलाएं अपने ब्रेस्ट के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती हैं। हल्का सा सिरदर्द होने पर महिलाएं तुरंत डॉक्टर से पास भागती हैं लेकिन जब बात ब्रेस्ट केयर की आती है, तो ज्यादातर महिलाएं इसकी अनदेखी कर देती हैं। आपको बता दें कि स्वस्थ और सुडौल ब्रेस्ट महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
वास्तव में ब्रेस्ट आपके शरीर का ही एक महत्वपूर्ण अंग हैं और जैसे शरीर के अन्य अंग बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं, वैसे ही ब्रेस्ट भी हो सकते हैं। महिलाओं के स्तनों के स्वास्थ्य की अनदेखी करने का एक अन्य महत्वपूर्ण कारण यह हो सकता है कि स्तनों के बारे में कई देशों में खुले तौर पर बात नहीं होई है।

यह एक महत्वपूर्ण विषय है और इसलिए, महिलाओं को अपने स्तनों के बारे में स्वास्थ्य पेशेवरों से बात करने में असहज महसूस नहीं करना चाहिए। यह महिलाओं के लिए अपने स्तनों की बेहतर देखभाल करने का समय है, क्योंकि कई बीमारियां स्तनों को प्रभावित कर सकती हैं।
महिलाओं में ब्रेस्ट से जुड़ी कुछ बीमारियों में फंगल इन्फेक्शन, समय से पहले ढीले होना, सिस्ट, ब्रेस्ट कैंसर, फीडिंग के दौरान परेशानी आदि शामिल हैं।

जिस तरह समग्र स्वास्थ्य के लिए सभी पोषक तत्व वाला खाना महत्वपूर्ण है। उसी तरह कुछ विटामिन हैं जिन्हें केवल स्तन स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से खाया जाना चाहिए। चलिए जानते हैं हेल्दी ब्रेस्ट के लिए कौन-कौन से विटामिन्स जरूरी हैं।

1. विटामिन ए
विटामिन ए एक आवश्यक पोषक तत्व है जो फ्री रैडिकल डैमेज को कम करता है जो आपके स्तन को प्रभावित कर सकता है. इसके विटामिन ए में फीडिंग कराने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने की क्षमता है। विटामिन ए में समृद्ध खाद्य पदार्थों में शामिल हैं, गाजर, आम, बीफ, मीठे आलू, अंडे आदि।

2. विटामिन ई
जैसा कि हम पहले से ही जानते हैं, विटामिन ई के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह आपके स्तनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. विटामिन ई ब्रेस्ट टिश्यू में फाइब्रॉएड के विकास को रोकता है और ब्रेस्ट पेन को कम करता है जोकि कुछ महिलाएं मासिक धर्म के दौरान अनुभव करती है। विटामिन ई में समृद्ध खाद्य पदार्थों में शामिल हैं, बादाम, पालक, एवोकाडो, मछली, सूरजमुखी के बीज, आदि।

3. विटामिन सी
विटामिन सी एक अनिवार्य पोषक तत्व है जिसमें आपकी स्वास्थ्य प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने सहित कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके अलावा, विटामिन सी स्तन हार्मोन को संतुलित कर सकता है। यह आपके स्तन के ऊतकों को हाइड्रेटेड रखता है और स्तनों में कोशिकाओं के असामान्य गुणा को भी रोक रोक सकता है, इस प्रकार स्तन कैंसर की संभावना कम हो सकती है। विटामिन सी वाले कुछ खाद्य पदार्थ हैं, संतरा, लाल मिर्च, काली, पत्तेदार साग, ब्रोकोली, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, अंगूर आदि।



Click it and Unblock the Notifications
