Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
10 दिनों तक बिना चीनी खाए रहेंगे तो हो सकती हैं मुश्किलें
शुगर हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज़रूरी है और ऐसा कहा जाता है कि रोजाना कम से कम 25 ग्राम शुगर का सेवन करना चाहिये।
हालांकि हम सभी यह अच्छी तरह जानते हैं कि शुगर के ज्यादा सेवन से दांतों में सडन, डायबिटीज जैसी कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। इसके अलावा अधिक शुगर से आपका वजन भी अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है।
इसलिए ज़रूरी है कि आप शुगर का सीमित सेवन करें। इन दिनों शुगर फ्री डाइट काफी प्रचलन में है जिसमें लोग कुछ दिन तक शुगर का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते हैं।
लोगों का मानना है कि ऐसा करने से वजन कम करने समेत कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप दस दिनों तक शुगर का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते हैं तो ऐसे में आपको किन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।

बिना शुगर का नाश्ता :
नाश्ते में से पूरी तरह शुगर को हटाना सबसे ज्यादा मुश्किल है। आपको पहले ही दिन इस बात का एहसास हो जायेगा कि आखिर शुगर आपके लिए कितना ज़रूरी था। लेकिन इस चैलेंज को अपनाने पर आपको नाश्ते की प्री प्लानिंग करने की अच्छी आदत पड़ जायेगी।

मील प्लानिंग :
नाश्ते के बाद लंच में भी आपको ऐसी ही कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बिना शुगर युक्त चीजों से खाना बनाना बहुत मुश्किल है। फिर भी अगर आप अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं तो आप शुगर युक्त चीजों की जगह नेचुरली मीठी चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

सीमित मात्रा में सेवन :
आपको बता दें कि डाइट में से शुगर को पूरी तरह हटाने से ज्यादा बेहतर होगा कि आपका उसका सीमित सेवन करें। शुगर का सीमित सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। पूरी तरह से शुगर को डाइट में से हटा देने पर आपको थकान महसूस होने लगेगी।

हर चीज में शुगर का होना :
जब आप जांच करेंगे तो पायेंगे कि खाने पीने की लगभग अधिकतर चीजों में शुगर पहले से ही होता है। इसलिए डाइट से पूरी तरह इसे हटा पाना तो लगभग नामुमकिन ही है। आपको बता दें कि आपके सलाद और उसके ड्रेसिंग में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में भी शुगर मौजूद है।

शुगर का सेवन बंद करने से वजन कम नहीं होता है:
आपको बता दें कि अगर आप ये सोचकर दस दिनों तक शुगर का सेवन नहीं कर रहे हैं कि इससे आपका वजन तेजी से कम हो जायेगा तो आप ग़लतफ़हमी के शिकार हैं। हां इतना ज़रूर है कि शुगर के कम सेवन से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम हो जाती है जिससे आपके वजन और बॉडी शेप पर थोड़ा फर्क ज़रूर नजर आने लगता है। लेकिन अगर आप किसी जादू की फिराक में हैं कि दस दिनों बाद ही आप एकदम फिट हो जायेंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
