Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
आपकी मुस्कान को खत्म कर सकती हैं ये लापरवाही, ऐसे रखें अपने दांतों का ख्याल
दांत हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते है। अगर आपके दांत स्वस्थ और सुंदर हैं तो आप कहीं भी दिल खोलकर हंस सकते है। अक्सर देखा जाता है कि हम दातों को लेकर थोड़ी लापरवाही करते है जिससे दांतो में पीलापन या कीड़े लग जाते है।
ऐसा होने से आपकी मुस्कान कहीं खो सी जाती है। दातों की बीमारियों के कारण पेट से संबंधी भी की समस्याएं जन्म ले सकती है। आइए जानते हैं कि हम दातों के लेकर कब लापरवाही करते है जबकि ये समय दातों की देखभाल का होता है....

क्या कहती है रिसर्च
हम जब भी दातों की किसी समस्या से ग्रसित होते है जैसे कि यदि हमारे दातों में दर्द होने लगता है तो हम ये समझ के नजरअंदाज कर देते हैं कि थोड़ी देर में अपने आप ठीक हो जाएगा।
ज्यादा दर्द होन पर हम घरेलू नुस्खे अपनाते हैं जिनसे कुछ देर के लिए तो राहत मिलती है पर वो समस्या का समाधान नहीं है।
जब इसको लेकर शोध किया गया तो पता चला कि भारत में तकरीबन 95 फीसदी लोगों को दातों की बीमारी है और 50 फीसदी लोग तो सुबह टूथब्रश ही नहीं करते है।


ऐसे रखे अपने दातों का ख्याल
दातों की देखभाल के लिए सबसे पहले ये ध्यान रखे कि आप दिन में जब भी खाना खायें तो अपने दांत जरूर साफ करें।
लेकिन ध्यान रहे खाना खाने के तुरंत बाद आपको अपने दांत साफ नहीं करना है, क्यूंकि जब आप खाना खाते हो तो खाने में मौजूद एसिड से दातों में एनेमल बनता है जो आपके दातों को मुलायम कर देता है।
जल्दी ब्रश करने से दातों के जोड़ों में समस्या हो सकती है। इलसिए ध्यान रहे कि खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही ब्रश करें।

जानिए दातों को सही से ब्रश करने का तरीका
अक्सर देखा जाता है कि जब हम ब्रश करते है तो जल्दी में रहते है और एक दो राउंड ब्रश करके कुल्ला कर लेते है।
आपको बता दें कि ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है हमें करीब दो मिनट तक ब्रश करना चाहिए। आप चाहें तो दिन में दो बार भी ब्रश कर सकते

ब्रश करते समय जोर ना लगाएं
आप जो भी टूथब्रश इस्तेमाल करते हैं उसको लंबे समय तक इस्तेमाल ना करें बल्कि समय-समय पर बदलते रहें। ज्यादा जोर लगाकर जो लोग कुल्ला करते है उससे मसूड़े कमजोर हो जाते है और हिलने लगते है।

धूम्रपान है नुकसानदेह
धूम्रपान करने से हमारे दातों को बहुत नुकसान है, क्यूंकि धूम्रपान करने से मुंह में बैक्टीरिया जमा होने लगते है जो दातों और मसूडो़ं को संक्रमित कर देते है।

विटामिन सी का करे उपयोग
दातों की सही देखभाल के लिए आप खाने में विटामिन सी का भी प्रयोग करें। खाने में आप मौसमी फलों जैसे सेब, नाशपाती, स्ट्राबेरी, दही और ओट का भी उपयोग कर सकते है। ये आपको कैल्शियम भारी मात्रा में देगें



Click it and Unblock the Notifications
