Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
आपको होने वाली है माइग्रेन की समस्या, इस बारे में एक दिन पहले ऐसे जानें
माइग्रेन एक गंभीर समस्या है जो किसी को भी हो सकती है। यह कहा जाता है कि जो लोग स्वस्थ जीवन शैली का पालन नहीं करते हैं, जो लोग लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं, उन्हें भी माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
हार्मोनल असंतुलन को माइग्रेन के कारणों में से एक माना जाता है। माइग्रेन एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोई ज्ञात इलाज नहीं है। हालांकि, डॉक्टरों द्वारा निर्धारित दर्दनिवारकों की सहायता से इसके लक्षणों कम किया जा सकता है।

एक हालिया अनुसंधान अध्ययन में लोगों को माइग्रेन के बारे में पहले ही जानने का एक रास्ता मिल गया है। यानि अब लोगों को ऐसा होने से पहले ही इसके इलाज में सहायता मिल सकती है।

मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल के जर्नल में प्रकाशित एक अधययन के अनुसार, माइग्रेन के बारे में जानने का एक सबसे आसान तरीके यह है कि अगर किसी व्यक्ति को अगले दिन माइग्रेन अटैक आ सकता है, तो उसके पिछले दिन का स्ट्रेस लेवल जांच लेना चाहिए।
इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने माइग्रेन से पीड़ित 95 लोगों को शामिल किया। इसमें उनके माइग्रेन अटैक का दिन और पिछले दिन के स्ट्रेस लेवल पर निगरानी राखी गई।

शोध में पाया गया कि जो लोग पिछले दिन अधिक तनाव में रहते हैं, उन्हें माइग्रेन अटैक का 40 फीसदी अधिक खतरा होता है शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि पिछले दिन का स्ट्रेस लेवल कुछ लोगों में माइग्रेन के बारे में पहले ही जानकारी दे सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
