Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
इन तरीकों को ध्यान में रखकर सुरक्षित ढंग से खेले होली
जाने अनजाने होली खेलते हुए कई बार केमिकल रंगों की वजह से शारीरिक क्षति पहुंच जाती है
होली रंगों और प्यार का त्योहार है। हर साल होली खेलते वक्त जाने अनजाने केमिकल रंगो की वजह से कई लोगों की आंख की रोशनी चली जाती है या कान का पर्दा फट जाने जैसी घटनाओं की वजह कई लोगों की जिंदगी ही बैरंग से हो जाती है।
इसलिए जरुरी है कि आप सावधानी से और सुरक्षित होकर होली खेले। आइए जानिए कैसे आपको होली खेलते वक्त सावधान रहने की जरुरत है।

आंखे -
ज्यादातर रंग एसिडिक होते हैं। आंखों में जाते ही इनसे खुजली या जलन हो सकती है। आंखों में रंग चला जाएं तो ठंडे पानी से धोएं। आराम न मिले पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

नाखून
होली खेलने के कई दिनों तक नाखूनों के किनारों पर रंग कई दिनों तक लगे रहते हैं, जो बुरे लगते हैं। नाखूनों को सुरक्षा देने के लिए धुलंडी के दिन नेशपॉलिश की मोटी परत लगाएं। नाखून अगर लम्बे हैं, तो अंदर की ओर भी हल्की परत लगा सकते हैं।

होंठ
होंठो की सुरक्षा के लिए लिपस्टिक जरुर लगाएं। हां, इससे पहले वैसलीन की हल्की परत लगा लें।

बाल
होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह से तेल लगा लें और फिर चोटी या जूडा बनाकर इन्हें बांध लें। ताकि कलर आपके सिर की त्वचा तक ना जा सके।

मुंह व नाक
अगर आपके मुंह में रंग चला जाएं तो पानी पीकर उल्टी करें। लेकिन ज्यादा मात्रा में चला गया है तो जल्द डॉक्टर के पास जाएं। इसके अलावा अगर गलती से रंग आपकी नाक में चला गया है और आपको सांस लेने में दिक्कत होने लगी है तो फौरन अस्पताल जाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान पानी ना पीएं वर्ना दम घुट सकता है।

हल्दी व नमक -
मुंह में रंग चले जाने पर गर्म पानी में हल्दी व नमक मिलाकर गरारे करें।



Click it and Unblock the Notifications
