Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शरीर की दुर्गंध को करना है दूर तो अपनाएं ये 8 टिप्स
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने शरीर की दुर्गंध से पा सकते हैं छुटकारा
शरीर से आने वाली बदबू कुछ लोगों के लिए परेशानी का सबब होती है। क्योंकि इससे उनके पास आने से लोग कतराने लगते हैं। जिससे आपको काफी शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। वैसे देखा जाए तो ज्यादातर लोगों के शरीर में दुर्गंध का कारण पसीना बनता है। लेकिन सही मायने में हमारे शरीर में जब काफी मात्रा में बैक्टीरिया पनपने लगते है तो इससे शरीर में अजीब प्रकार की गंध आने लगती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जिससे आप अपने शरीर में आने वाली इस दुर्गंध से झुटकारा पा सकते हैं।

1.अंडरआर्म की सफाई
अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा पसीना हमारे अँडर आर्मस में आता है। क्योंकि यहां पर बाल ज्यादा होने के कारण इसमें बैक्टीरिया असानी प्रवेश कर जाते है जो पसीने के साथ मिलकर भयकर गंध छोड़ने का काम करते है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने अंडर आर्मस के बालों को साफ करें और इसमें हमेशा बैक्टिरिया मुक्त टेलकम पाउडर को लगाए। जिससे शरीर में खुशबू बनी रहेगी और बैक्टिरिया भी जड़ से खत्म हो जाएंगे।

2.एप्पल साइडर सिरका का करें इस्तेमाल
शरीर की दुर्गंध को दूर करने के साथ इसको जड़ से खत्म करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा काफी अच्छा इलाज माना गया है। यह शरीर में होने वाले पसीने की मात्रा को कम कर शरीर से दुर्गंध को दूर करने में सहायक होता है और बैक्टीरिया को खत्म कर शरीर को स्वस्थ रखता है।

3. नींबू के रस का उपयोग
शरीर में होने वाली दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस का प्रयोग सबसे अच्छा उपचार माना गया है। क्योंकि नींबू में प्राकृतिक एसिड के गुण पाए जाते है जो त्वचा की सफाई कर शरीर के बैक्टिरिया को खत्म करने में सहायक होते है। इसलिए आप अपने अंडर आर्मस में नींबू के रस को लगाकर रोज सफाई करें।

4. शरीर पर लगायें डियोड्रेंट
शरीर की गंध की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक अच्छे खुशबूदार डियो का उपयोग करें और इसे अपने पास हमेशा रखें। जिससे जरुरत पड़ने पर आप इसे इसित्माल कर सकें।

5. ज्यादा स्पाइसी फूड से करे परहेज
ज्यादा मसालेदार चींजो को खाने वाले लोगों के शरीर से पसीना काफी मात्रा में निकलता है और इनके शरीर मे सबसे ज्यादा दुर्गंध भी आती है। इसलिए आपको मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहियें।

6. तुलसी का उपयोग
तुलसी शरीर से आने वाली गंध को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। शरीर से आने वाली तेज दुर्गंध को दूर करने के लिये टी-ट्री ऑयल की कुछ बूदों के साथ तुलसी के पत्तों का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार लें और इस पेस्ट को शरीर पर लगाकर कुछ मिनट तक छोड़ दें थोड़ी देर बाद इसे साफ पानी से धों लें। इस प्रयोग से आपको शरीर की गंध से राहत जरुर मिलेगी।

7. पानी का सेवन ज्यादा करें
पानी शरीर में होने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालनें में मदद करता है। इसके साथ ही पानी दिन भर शरीर से निकलने वाले पसीने की कमी को भी पूरा कर शरीर को हाइट्रेड रखता है। इसलिए आपको दिनभर में कम से कम 2से 3 लीटर पानी पीते रहना चाहिए।

8. शरीर की सूखा रखें
शरीर में बैक्टीरिया के प्रवेश होने का सबसे बड़ा कारण है नमी का होना। जहां नमी का वातावरण होता है । वहां बैक्टीरिया असानी के साथ प्रवेश कर जाते है इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को हमेशा सूखा रखें। जिससे पसीना कम होने के साथ बैक्टीरिया के बढ़ने के रास्तों से छुटकारा मिल सके।



Click it and Unblock the Notifications
