Latest Updates
-
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान -
होली पर पकवान खाकर पेट में जमा हो गई है गंदगी, तो बॉडी डिटॉक्स के लिए इन चीजों का करें सेवन
अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपनांए ये 11 टिप्स
अकसर माता-पिता अपने बच्चों से सेक्स के बारे में बात करने से हिचकिचाते हैं लेकिन सच्चाई तो यही है कि सेक्स के भी कई फायदे होते हैं जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए।

अकसर माता-पिता अपने बच्चों से सेक्स के बारे में बात करने से हिचकिचाते हैं लेकिन सच्चाई तो यही है कि सेक्स के भी कई फायदे होते हैं जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए।
हैल्दी सेक्स लाइफ आपको कई तरह से फायदा पहुंचाती है। इससे आपकी इम्युनिटी बढ़ती है और तनाव के स्तर में काफी कमी आती है। सेक्स करने से एंर्डोफिन हार्मोन भी स्रावित होता है जोकि सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी बात ये है कि आपको पता होना चाहिए कि आप किस तरह दिन-ब-दिन अपनी सेक्सआ लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि एक बेहतर सेक्स लाइफ और हैल्दी सेक्स के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बेहतर सेक्स लाइफ के लिए करें कीगेल एक्सरसाइज़
अगर आप बेहतर सेक्स लाइफ पाना चाहते हैं तो अपने रूटीन में कीगेल एक्सरसाइज़ को शामिल करें। कीगेल एक्सरसाइज़ पेल्विक के आसपास के हिस्से में रक्तप्रवाह को बढ़ाती है जिससे पीसी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पीसी मांसपेशियों के मजबूत होने पर ऑर्गेज्म़ के दौरान उत्तेजना बढ़ जाती है। इससे कामोत्तेजना में भी बढ़ोत्तरी होती है। ऐसी स्थिति में महिलाएं अच्छी तरह से सेक्स का आनंद ले पाती हैं।

सेक्स को न समझें बोझ
अगर आप सेक्स को मजबूरी समझते हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि ये आपके पार्टनर के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। सेक्स करने से तनाव में कमी आती है। अगर आपके पार्टनर की सेक्स में दिलचस्पी थोड़ी कम है तो उनसे आराम से बात करें और उन्हें इसके फायदों के बारे में बताएं। अपने पार्टनर को सेक्स के लिए राज़ी करने के लिए आप और तरीके भी अपना सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें किसी रोमांटिक डिनर पर या साथ में शॉवर ले सकते हैं। इससे उनका मूड जरूर बदल जाएगा।

ये फूड्स सेक्स लाइफ को बनाएंगें बेहतर
स्ट्रॉब्रेरी -: सेक्स के लिए आपको चार्ज करने में स्ट्रॉबेरी भी अहम भूमिका निभाती है। लाल रंग का यह फल आपको फोरप्ले का सुख प्रदान करता है।
एवोकैडो -: अनसैचुरेटेड फैट से युक्त एवोकैडो भी आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकता है। एवोकैडो में प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड होता है जो शरीर में प्रोटीन के स्तर को बढ़ाता है जिससे आपमें एनर्जी का लेवल ज्यादा रहता है। दिल की सेहत के लिए भी एवोकैडो फायदेमंद होता है। इससे आपकी सेक्स लाइफ बेहतर हो पाती है।

धूम्रपान को कहें ना
अगर आप बेहतर सेक्स लाइफ पाना चाहते हैं तो धूम्रपान छोड़ने में ही आपकी भलाई है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन नसों और धमनियों को नुकसान पहुंचाने का सबसे बड़ा कारण है। धूम्रपान करने से रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचता है। यहां तक कि यौन अंगों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। धूम्रपान करने से पुरुषों के जनांग में रक्त का प्रवाह बाधित होता है। इसके अलावा धूम्रपान का असर पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है। धूम्रपान से सीमेन की मात्रा कम होने लगती है।

सही समय पर करें सही शुरुआत
सही समय पर सही काम करने से हमेशा ही फायदा होता है। उम्र बढ़ने की भावना, मानसिकता और रुचि की कमी की वजह से सेक्स लाइफ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ लोग सेक्स को नज़रअंदाज़ करने लगते हैं। इससे उनमें कई भावनात्मक बदलाव आने लगते हैं जैसे बेचैनी, तनाव और डिप्रेशन आदि।
इससे बचने का एक ही सही उपाय है कि आप सही वक्त पर अपने पार्टनर से अपने मन की बात कहें और उन्हें बताएं कि अब भी आपकी सेक्स में रुचि है। उनके कुकिंग में व्यस्त रहने पर उनके साथ प्यार भरी छेड़खानी करें और उन्हें रोमांटिक मैसेज भेजें।

उन्हें एक्सपर्ट समझने की न करें गलती
अमूमन मर्द सेक्स को लेकर अपनी भावनाएं आसानी से अभिव्यक्त कर देते हैं लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है आप कि उन्हें सेक्स का एक्सपर्ट समझ बैठें। अकसर मर्द सेक्स के बारे में अपने डर और अनुभव को खुलकर नहीं बता पाते हैं इसलिए आप उन्हें एक्सपर्ट समझने की गलती न करें। मर्दों को भी अपनी पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। आपकी एक गलती आपको ही परेशानी में डाल सकती है। अपनी पार्टनर से अपने इच्छा।ओं के बारे में बातचीत करें।

बेहतर सेक्स लाइफ के लिए सेक्स थेरेपी भी है कारगर उपाय
अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आप सेक्स थेरेपी की भी मदद ले सकते हैं। सेक्स थेरेपिस्ट के पास जाने से पहले आप खुद ही सोचें कि आप क्या चाहते हैं और अपने पार्टनर से सेक्सर को लेकर आपकी क्या जरूरतें हैं। सेक्स थेरेपी में आपको सेक्से करने के बारे में नहीं बताया जाएगा बल्कि इस थेरेपी के दौरान आपको घबराहट, मूड और व्यथवहार में बदलाव जैसी दिक्कातों को दूर करने के बारे में बताया जाएगा ताकि आप अच्छी तरीके से अपनी सेक्स लाइफ को इंजॉय कर सकें।

फोरप्ले को न करें नज़रअंदाज़
फारेप्ले को नज़रअंदाज़ करना आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। बहुत ज्यादा उत्साहित और उत्सुक होने पर भी सीधा सेक्स करने की जरूरत नहीं है। फोरप्ले से आपको और आपके पार्टनर दोनों को ही सेक्स के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। संभोग से पहले आप पूरी तरह से उत्तेजित होने चाहिए। वरना सेक्स आपके लिए आनंद की बजाय पीड़ादायक बन जाएगा और ये आपके लिए एक बुरा अनुभव भी साबित हो सकता है।

बढ़ती उम्र में भी सेक्स लाइफ को करें अच्छी तरह से मैनेज
बढ़ती उम्र में सेक्स की जरूरत को नकारा नहीं जा सकता है। शरीर में टेस्टोस्टेरॉन नामक हार्मोन के कम होने के कारण आपमें सेक्स के प्रति अनिच्छा हो सकती है। ये बढ़ती उम्र की आम समस्या है। ऐसा जरूरी नहीं है आप ऑर्गेज्म पर ही फोकस करें बल्कि आप दोनों एक-दूसरे के स्पर्श और साथ को भी इंजॉय कर सकते हैं।
गैर-जरूरी दवाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर होने की जरूरत नहीं है। किसी भी दवा का रोज़ प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें वरना इन दवाओं से आपको नुकसान भी हो सकता है।
हस्तमैथुन, मसाज, किस करना और अपने पार्टनर को ऐसी ही प्यारभरी हरकतों से मनाना आपकी सेक्स लाइफ में फिर से जान भर सकता है।

तनाव में रहते हैं तो सेक्स लाइफ को बनाएं बेहतर
सेक्स लाइफ को इस तरह बेहतर बनाकर आप डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं।
- अपने पार्टनर से अपनी इच्छाओं के बारे में बात रें और उनके साथ मिलकर कोई प्लान बनाएं जिससे आपकी मुश्किल दूर हो सके।
- खुद को ये समझाने की कोशिश करें कि ये भी एक बुरा वक्त है और समय के साथ आपकी सेक्स लाइफ में सब कुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन इसके लिए आपको अपने डिप्रेशन से लड़ना होगा।
- डिप्रेशन के ईलाज के लिए आप मनोवैज्ञानिक उपचार भी ले सकते हैं।
- अगर आप अभी संभोग के लिए तैयार नहीं है तो अपने पार्टनर को गले लगाकर, चुंबन या उन्हें प्यारभरे हाव-भाव से भी अपने करीब ला सकते हैं। इससे आपके जीवन में फिर से उत्साह वापिस आ सकता है।
- खुद पर सेक्स के लिए बिलकुल भी दबाव न डालें क्योंकि इससे आपकी स्थिति और खराब हो सकती है।
- अगर आप डिप्रेशन की दवाईयां ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से इन दवाओं के सेक्स लाइफ पर पड़ने वाने हानिकारक प्रभावों के बारे में पूछ लें।

व्यायाम का लें सहारा
व्यायाम करने से रक्तप्रवाह तेज होता है जिससे आपका कार्डियोवस्कुलर सिस्टम स्वस्थ रहता है। दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि एंर्डोफिन का लेवल बढ़ने से सेक्स की भावना उत्तेजित होती है।
अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। ऐसा जरूरी नहीं है कि अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश आपको ही करनी है। इस काम में आप अपने पार्टनर की मदद भी ले सकते हैं। आखिर उनकी भी उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी की आपकी है। इसलिए अपनी सेक्स लाइफ से जुड़ा कोई भी निर्णय उनसे बात किए बिना न लें।



Click it and Unblock the Notifications











