Latest Updates
-
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी
सिबेसियस सिस्ट से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 13 घरेलू उपाय
अधिकतर लोग प्राकृतिक उपचारों की मदद से ही सिस्ट को हटाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं.
सिबेसियस सिस्ट (Sebaceous cysts) छोटी और कैंसर रहित एक तरह की गाँठ है जो हमारी त्वचा के ऊपर ऊभर आती है। इससे सामान्य तौर पर दर्द नहीं होता और यह आकार में ¼ इंच से 2 तक होती हैं। यह सिस्ट लालिमा के साथ उभरी हुई एक गांठ होती है। ये सिस्ट ज्यादातर शरीर के उन हिस्सों पर उभरते हैं जहां ज्यादा मात्रा में सीबम उत्पन्न होता है। यहां कोशिका की एक थैली बन जाती है जिसमें से केराटिन नाम का एक प्रोटीन निकलता है। आमतौर पर ये सिस्ट चेहरे, गर्दन, कंधे और चेस्ट पर ही उभरते हैं।

शरीर पर सिस्ट निकलने का मुख्य कारण सिबेसियस ग्लैंड का अवरुद्ध हो जाना, पुरुषों में अधिक मात्रा में टेस्टेस्टीरॉन का बनना, पसीना ज्यादा आना, धूप में ज्यादा देर तक रहना तथा वैक्सिंग और शेविंग है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकता है। सिस्ट में भरे लिक्विड को बाहर निकालकर या चीरकर ही इससे छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन इन तरीकों से इन्फेक्शन का भी खतरा बढ़ सकता है।
इसलिए अधिकतर लोग प्राकृतिक उपचारों की मदद से ही सिस्ट को हटाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं.

1-हीटिंग पैड:
गर्म पानी में एक साफ कपड़े को भिगोएं और पानी निचोड़ लें। फिर इसे सिस्ट के ऊपर 5 से 10 मिनट तक रखे रहें। यह प्रक्रिया दिन में 3 से 4 बार दोहराएं। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सिस्ट से आराम मिलता है।

2. सेब का सिरका:
सेब का सिरका एक तरह का एसीटिक एसिड है जो बैक्टीरियल इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है। एप्पल साइडर विनेगर को सिस्ट पर लगाकर इसपर पट्टी बांध दें। इसे प्रतिदिन करें और रोज सुबह कपड़े बदलना ना भूलें। इसे एक हफ्ते तक करें जब तक कि सिस्ट के ऊपर एक कठोर परत न बन जाए। अब हल्के हाथों से इस परत को सिस्ट के ऊपर से हटा दें।

3. कैस्टर ऑयल:
कॉटन की एक पट्टी कैस्टर ऑयल में भिगोएं और सिस्ट पर लगा दें। कॉटन की पट्टी के ऊपर गर्म पानी की थैली रखें। गर्म पानी और कैस्टर ऑयल सिस्ट के आकार को कम करने में मदद करता है।

4. शहद:
शहद में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं और यह सिबेसियस ग्लैंड के लिए काफी उपयोगी इलाज है। तीन चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी पावडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को सिस्ट के ऊपर लगाएं। इसे रोजाना लगातार करने से सिस्ट से छुटकारा पाया जा सकता है। सिस्ट को हटाने के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।

5. हल्दी:
हल्दी के गुणों के बारे में हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो सिस्ट को ब्रेक कर देते हैं और उसके बाद प्रभावित एरिया को ठीक भी कर देते हैं। सिस्ट के कारण त्वचा में जलन और दर्द होने पर हल्दी लगाने से राहत मिलती है। एक चम्मच हल्दी को एक कप पानी में उबालें। इसे ठंडा करके रोजाना रात में सोने से पहले पियें।

6. पोटेशियम आयोडाइड:
सिस्ट से प्रभावित जगह पर पोटैशियम आयोडाइड लगाएं। इसमें सिस्ट से होने वाली जलन को खींचने का गुण होता है इससे राहत मिलती है। यह एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और सिस्ट के बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होता है। इससे आप समझ गए होंगे कि सर्जरी के बिना कैसे सिस्ट से छुटकारा पाया जा सकता है।

7. गोभी:
गोभी के पत्तियों को पानी में उबालकर इसे सिस्ट के ऊपर लगाएं। इसे सुखे औऱ साफ कपड़े से बांध दें। इसे रोजाना करने से सिस्ट का आकार कम दिखने लगता है। सिबेसियस सिस्ट को कम करने का यह सबसे प्रभावी उपाय है।

8. टी बैग:
टी बैग जलन को कम करने के गुणों के लिए जाना जाता है। यह सिबेसियस सिस्ट से निजात पाने में मदद करता है। टी बैग को दूध में डुबोएं और इसे सिस्ट के ऊपर रखकर रात भर के लिए छोड़ दें। इसपर एक कपड़ा लपेट दें और अगले दिन इसे हटा लें। यह प्रक्रिया रोजाना करने से सिस्ट का आकार कम होने लगता है।

9. क्ले टैबलेट:
क्ले टैबलेट पाचन तंत्र में मौजूद गंदगी को हटाने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा ये त्वचा को साफ करने में और सिस्ट को हटाने में भी मददगार है।

10. कोलायडल सिल्वर:
यह सूजन या जलन को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं के इलाज में बहुत प्रभावी है। या तो इसे सिस्ट पर सीधे लगाएं या फिर उस ऑइंटमेंट का प्रयोग करें जिसमें कोलायडल सिल्वर मौजूद हो। यह लिम्फैटिक फ्लूइड के उभार को कम करता है और ग्लैंड्स को जल्दी से भर देता है।

11. बी पॉलेन :
बी पॉलेन प्राकृतिक रूप से ब्लड प्यूरिफायर का कार्य करता है और त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे और सिबेसियस सिस्ट के उपचार में काफी प्रभावी है। बी पॉलेन शरीर की इम्युनिटी पॉवर को मजबूत करने में मदद करता है। जिससे किसी भी तरह के इन्फेक्शन से आपका बचाव होता है।

12. बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा, पानी और नमक मिलाकर एक चिकना पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सिस्ट के ऊपर लगाएं। बेकिंग सोडा त्वचा के पीएच लेवर को बनाए रखने में मदद करता है। यह बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता और जलन और खुजली से राहत प्रदान करता है।

13. आलू:
आलू में बड़ी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालने में मदद मिलती है जिसकी वजह से सिबेसियस सिस्ट होता है। आलू का एक टुकड़ा सिस्ट के ऊपर रखकर इसे एक सूखे कपड़े से ढंककर रातभर के लिए छोड़ दें। सिबेसियस सिस्ट के लिए यह सबसे अच्छे प्राकृतिक उपचारों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications