Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सुबह उठने पर क्या अक्सर सूज जाती है आपकी आंखें, ऐसे पाएं निजात
क्या आप फिर से सूजी हुई आँखों के साथ जागे? क्या आप तुरंत ही इससे निजात पाने की सोच रहे हैं? यदि ऐसा है तो यह पढ़ें। आँखें विभिन्न कारणों की वजह से सूज सकती हैं।
इनमें से सबसे मुख्य वजह नींद का अभाव, द्रव्य प्रतिधारण, रोना, निर्जलीकरण, और एलर्जी हैं। कारणों के अनपेक्ष यह सुन्दरता सम्बन्धी समस्या से निपटना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है।
कॉस्मेटिक उत्पादों से प्रयोग से भी सूजी आँखें नहीं छुपती हैं। और यदि इस समस्या से नहीं निपटा गया तो इससे आपकी आँखें थकी हुई और सुस्त लगेंगी।
यदि आप तुरंत इससे निजात पाने और आँखों की सूजन से छुटकारा पाने के तरीके तलाश रहे हैं तो हमारे पास है कुछ अचूक उपाय। हमनें खोज निकाले हैं आँखों की सूजन से फ़ौरन छूटकारा पाने सबसे असरदार उपाय।
निचे दिए गए उपचार प्रभावित इलाके में रक्तसंचार को बढ़ाते हैं और सूजन से निजात दिलवाते हैं। तो इन निश्चित उपायों को अपनाएं और आँखों की सूजन से झटपट आराम पाए।

इन उपचारों के बारे में यहाँ पढ़े
ठंडी चमच्चें
ठंडी चमच्चों को प्रभावित इलाके पर रख कर सूजी हुई आँखों से राहत पाना एक पुराना नुस्खा है जो आखों से सूजन गायब करने में एक चमत्कार की तरह काम करता है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको थोड़ी तयारी करने की जरुरत होगी। २ चमच्चों को 5-10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रेफ्रीजिरेटर में रख दें, उसके बाद इन्हें बाहर निकल कर अपनी दोनों आँखों पर 5 से 7 मिनट के लिए रखें| इस नुस्खे को सूजी हुई आँखों के साथ उठने के तुरंत बाद अपनाये।

अंडे का सफ़ेद हिस्सा
अंडे के सफ़ेद हिस्से में कुक ऐसे विटामिन और प्रोटीन होते हैं जो त्वचा में कसाव लाने के लिए काफी कारगार सिद्ध होते हैं। इसलिए आँखों के निचे सूजने से निजात पाने के लिए प्राकृतिक सामग्रियां ही सबसे असरदार होती हैं। बस अंडे के सफ़ेद हिस्से को अलग कर उसे प्रभावित इलाके में लगाये और 5 मं बाद उसे गुनगुने पानी से धो लें।

खीरा
जब बात आँखों के निचे से सूजन हटाने की होती है तब काफी कम चीज़ें खीरे जैसी असरदार सिद्ध होती हैं। खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जलन कम करने और आँखों के निचे की त्वचा को ताज़गी प्रदान करने का काम करते हैं। खीरे के दो टुकड़ों को आँखों के ऊपर रख कर करीब 15 मिनट तक छोर दें और फिर एक मलमल या मुलायम कपड़े को गुनगुने पानी में भीगो कर आँखें पोछ लें।

टी बैग्स का प्रयोग
चाय की थैलियाँ (टी-बैग) प्राकृतिक टनीन से युक्त होती है जो आँखों की सूजन झट से गायब करने में काफी हद तक मददगार होता है। यह केवल सूजन ही कम नहीं करते बल्कि अंकों के निचे काले घेरों को भी हल्का करने में उपयोगी है। चाय की 2 थैलियों को आँखों के पास प्रभावित इलाके में रखकर 5 से 10 मिनट के लिए छोर दें और फिर सावधानीपूर्वक आँखों के आस-पास की त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।

एवोकाडो
एवोकाडो आँखों को आराम प्रदान करने और आँखों के आस-पास की सूजन को कम करने में कारक है। इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आँखों की सूजन को कम करने में बहुत कारगर है। एवोकाडो को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर उनको अच्छी तरह से मैश कर लें। इस एवोकाडो के पेस्ट को प्रभावित इलाकों में अच्छी तरह से लगायें और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

बर्फीला पानी
यदि आपके पास समय की कमी है और आप आँखों की सूजन से तुरंत निजात पाना चाहते हैं तो आँखों पर बर्फीले पानी का छिट्टा मारने की कोशिश करें। ठंडा पानी आँखों को राहत प्रदान करने का कम करता है और आँखों की जलन भी कम करता है। यह उस इलाके मैं रक्तसंचार को बढाता है और काफी हद तक सूजन कम करने में असरदार होता है।

मालिश
मालिश भी एक अन्य तरीका है जिससे आँखों के नीचे की सूजन कम की जा सकती है| अपनी उँगलियों से प्रभावित इलाके में हलके हांथों से मालिश करें| इससे प्रभावित इलाके में रक्तसंचार की वृद्धि होगी और आपको सूजन से तुरंत आराम मिलेगा|

आलू के टुकड़े
खीरे की तरह ही आलू भी ठंडक प्रदान करने वाला एक उपचार है जो इस सौंदर्य सम्बन्धी समस्या में कारगर सिद्ध होता है| इसके बाद प्रभावित इलाके को हलके गरम पानी से धो लें| इस उपचार को सूजन से तुरंत राहत पाने और आँखों के पास तरो-ताज़ा त्वचा पाने के लिए प्रयोग करें|



Click it and Unblock the Notifications
