Latest Updates
-
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल, गंगा सप्तमी कब है? जानें सही तारीख, महत्व और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें आज का भाग्यफल -
गर्मियों में पेट की जलन से हैं परेशान? ये योगसान एसिडिटी से तुरंत दिलाएंगे राहत -
Heatwave Alert: अगले 5 दिनों तक इन शहरों में चलेगी भीषण लू, 44°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी -
Budh Gochar: रेवती नक्षत्र में आकर बुध बनेंगे शक्तिमान, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Bank Holiday May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 1 तारीख को ही लगा मिलेगा ताला, चेक करें लिस्ट -
पेट में गर्मी बढ़ने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय -
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला आम? खाने से पहले 2 मिनट में ऐसे करें असली और नकली की पहचान -
बेटी की उम्र 10 साल होने से पहले ही उसे सिखा दें ये 5 जरूरी बातें, जीवन में रहेगी हमेशा आगे -
क्या सच हो गई बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणी? 48 घंटों में जापान से भारत तक भूकंप के झटकों से कांपी धरती
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 9 नए मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य में 9 नए मामले सम्मने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या 150 हो गई है।
इस बीमारी की चपेट में राजधानी लखनऊ के 8 स्कूलों के 9 बच्चे भी आ गए हैं। आनन-फानन में अब अधिकारियों ने स्वाइन फ्लू से पीड़ित बच्चों के स्कूलों की जांच कराने का निर्देश दिया है। इन स्कूलों की जांच के लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं।

जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी जीएस वाजपेयी ने जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार को पत्र लिखकर इन बच्चों की सूची भेजी है।
इन सभी बच्चों को स्कूल जाने से रोकने की हिदायत दी गई है ताकि यह बीमारी दूसरे बच्चों के बीच न फैले। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को भी सूचित कर दिया गया है।
जिन स्कूलों के बच्चे स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं, उन स्कूलों में दो दिनों के भीतर जांच टीमें भेजी जाएंगी। ये टीम सभी बच्चों की जांच करेंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अन्य बच्चों को यह बीमारी तो नहीं है। इसके अलावा स्कूल प्रशासन को भी इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











