Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नाईट फॉल यानि स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पाने के 6 आसान घरेलू उपाय
नाईट फॉल आपके शरीर से अत्यधिक शुक्राणु और वीर्य को कम करने का एक रास्ता है, जो आपके वीर्यकोष (testis) में बनता है। यह थकावट और कामुक सपना देखने के कारण भी हो सकता है।
लोगों के दिमाग में एक बड़ा सवाल यह है कि क्या नाईट फॉल होना बंद हो सकता है? सबसे पहली बात कि नाईट फॉल कोई बीमारी नहीं है। इसका होना नैचुरल है। नाईट फॉल को अनैच्छिक स्खलन (involuntary ejaculation) के रूप में भी जाना जाता है, जो आमतौर पर जवान लड़कों में देखा जाता है।
यह जवान लड़कों में उस समय शुरू होता है, जब उनके शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। नाईट फॉल केवल जवान लड़कों को ही नहीं बल्कि वयस्क पुरुषों को भी हो सकता है।

स्पष्ट रूप से कहा जाए, तो नाईट फॉल आपके शरीर से अत्यधिक शुक्राणु और वीर्य को कम करने का एक रास्ता है, जो आपके वीर्यकोष (testis) में बनता है। यह थकावट और कामुक सपना देखने के कारण भी हो सकता है।
हम आपको नाईट फॉल से बचने के 6 घरेलू उपचार बता रहे हैं।

1) लौकी-
यह आपके सिस्टम को कूल रखती है जोकि नाईट फॉल को कंट्रोल करने के लिए बहुत आवश्यक है। तिल के तेल के साथ लौकी का रस का रस मिलाएं और अपने सिर की मालिश करें। सिर में तेल को बीस मिनट तक रहने दें। इसके बाद गर्म पानी से नाहा लें। आप सोने से पहले लौकी का रस भी पी सकते हैं।

2) आमला
रोजाना रात को सोने से पहले करौंदा का रस पीने या करौंदा पाउडर का सेवन करने से नाईट फॉल की समस्या से राहत मिल सकती है।

3) लहसुन-
रात को सोने से पहले 3 से 4 लहसुन की कली को टुकड़ों में काट लें और पानी के साथ खा लें। इससे आपको नाईट फॉल की समस्या से राहत मिल सकती है।

4) प्याज-
नाईट फॉल की समस्या से राहत पाने के लिए आपको कच्चा प्याज खाना चाहिए। आप इसे सलाद में जरूर शामिल करें।

5) दूध-
सोने से पहले एक गिलास दूध में भीगे बादाम और अदरक डालकर पीने से आपको इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

6) सिलेरी जूस-
इससे राहत पाने के लिए आप सिलरी की पत्तियों का रस निकालें। इसमें बराबर मात्रा में शहद मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना सोने से पहले लें। एक महीने तक ऐसा करने से आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
