Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
#ALERT: सेक्स के बाद जलन और तेज खुजली होती है तो ये हैं कंडोम की एलर्जी के लक्षण, पढ़ें
अनचाहे गर्भ को रोकने के लिये और यौन बीमारियों से बचाव के लिये कंडोम का इस्तेमाल आज पूरी दुनिया कर रही है। ज्यादातर लोग कंडोम का इस्तेमाल बिना परेशानी के कर लेते हैं। इसक का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है लेकिन बहुत से लोगों को लेटेक्स एलर्जी हो सकती है और कभी कभी कुछ प्रकार के कंडोम परलगी चिकनाई से भी परेशानी हो सकती है। कंडोम अच्छी क्वालिटी का हीं खरीदें, सस्ते कंडोम से यौनांगों में संक्रमण भी हो सकता है। अगर आपको भी लगता है कि कंडोम पहनने से आपको किसी किस्म की एलर्जी हो रही है तो आपको अपना ब्रांड बदल लेना चाहिये।कंडोम पहनने से पहले इन 18 बातों के बारे में पढ़ ले!

जिन लोंगो को यौन संबन्ध बनाने के बाद लिंग में जलन होती है, दरअसल उन्हें पता ही नहीं होता कि उन्हें कंडोम से एलर्जी हो गई है। इसे अनदेखा ना करें। अधिकतर लोग लेटेक्स कॉन्डम का उपयोग करते हैं। लेटेक्स एक पदार्थ है जिससे एलर्जी होने की संभावनाएं होती हैं।
आज हम आपकी ये परेशानी दूर करने वाले हैं और बताने वाले हैं कि अगर आपको कंडोम से एलर्जी हो रही है तो उसके संकेतो को कैसे पहचाने और उस दौरान क्या करें।

1. जनानांगों में रैश
लेटेक्स कॉन्डम से अगर आपको एलर्जी हो रही है तो यह आपको 8 घंटे के बाद देखने को मिलेगी। इसमें आपके जेनाइटल के पास रैशेज हो जाएंगे। ये रैशेज हल्के या अधिक भी हो सकते हैं। इन रैशेज में आपको जलन, खुजली हो सकती है और ये लाल या गुलाबी रंग के दिखते हैं।

2. फुंसियां और छाले
कंडोम की वजह से प्राइवेट पार्ट पर फुंसियां और छाले हो सकते हैं। यह एलर्जी latex or spermicide दृारा हो सकती है, जिसमें इंसान को काफी सूजन और छरछराहट महसूस होती है।

3. आंखों में पानी आना
कंडोम दृारा लेटेक्स एलर्जी से आंखों में पानी आने लगता है और दिक्कत बढने लगती है।

4. जनानांगों में जलन
अगर आपको लेटेक्स कॉन्डम से एलर्जी है तो आपको जनानांगों में जलन महसूस हो सकती है। यह काफी सामान्य लक्षण है। यह जलन महिलाओं को वेजाइना के अंदर और पुरुषों को लिंग के ऊपर महसूस हो सकती हैं।

5. भयंकर एलर्जी होने पर लो बीपी की समस्या
अगर आपको काफी ज्यादा एलर्जी हो गई है तो आपका बीपी भी डाउन हो सकता है। अगर इसका ट्रीटमेंट जल्दी नहीं किया गया तो यह काफी नुकसानदेह हो सकता है।

6. मतली आना
spermicide या latex वाले कंडोम से कई लोंगो का तो सिर घूमने लगता है या फिर चक्कर आने लगता है। बहुत से लोग इस लक्षण को पहचान ही नहीं पाते और उनको लगता है कि उन्हें पाचन संबन्धी कोई समस्या हो गई है और वे उसका इलाज ही नहीं करवाते।

7. खुजली भी हो सकती है
किसी भी एलर्जी के होने पर सबसे पहले दिखने वाला संकेत खुजली ही है। खुजली होने के कारण आप काफी असहज और परेशान हो सकते हैं। कॉन्डम से एलर्जी होने पर आपको जनानांगों में हल्की खुजली हो सकती है। महिलाओं को वेजाइना में या वेजाइना के आसपास खुजली हो सकती है जबकि पुरुष लिंग की ऊपरी त्वचा में खुजली अनुभव कर सकते हैं।

8. ओरल सेक्स से भी हो सकती है एलर्जी
अगर आपने लेटेक्स के कंडोम पहने हैं तो आपकी पार्टनर को ओरल सेक्स के कारण आपको होंठों, जीभ या गले में भी एलर्जी हो सकती है।

9. सांस लेने में परेशानी
एनाफाईलैक्सिस एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन है जिसके दौरान आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरुरत होती है ताकि इसका समय रहते उपचार कराया जा सके। इस दौरान आपको सांस लेने में परेशानी, होंठों, जीभ और गले में सूजन, धड़कन का तेज होना और सीने में दर्द जैसे संकते दिख सकते हैं।

10. एलर्जी होने पर कौन सा कंडोम करें उपयोग
अगर आपको लेटेक्स से एलर्जी है तो आपको पॉलीयुरेथेन के बने कंडोम का उपयोग करना चाहिये। इसके अलावा तेल वाले लुब्रिकेंट्स का प्रयोग नहीं करना चाहिये। तेल से लेटेक्स घुल जाता है और कंडोम को नुकसान पहंचता है।



Click it and Unblock the Notifications











