Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्या असुरक्षित यौन संबंध से बैक्टीरियल वेजीनोसिस हो सकता है?
बिना कंडोम के असुरक्षित यौन संबंध बनाने से या याैनांग की सफाई नहीं करने से बैक्टीरियल वैजीनोसिस जैसा संक्रमण हो सकता है।
असुरक्षित यौन संबंध से एसटीआई जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं लेकिन इससे होने वाली एक सामान्य समस्या है योनि का संक्रमण जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं।
जी हां, बिना कंडोम के संबंध बनाने से बैक्टीरियल वैजीनोसिस हो सकता है। चूंकि इस स्थिति को गंभीर एसटीआई समस्या नहीं माना जाता है इसलिए बहुत से लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है।
हम आपको बताते हैं बैक्टीरियल वैजीनोसिस के बारे में कुछ तथ्य...

तथ्य #1
ऑस्ट्रेलियन शोधकर्ताओं न पाया कि बैड रूम में सुरक्षा नहीं रखने से दो तरह के वैजीनल बैक्टीरिया पैदा होते हैं। इन बैक्टीरिया के नाम लैक्टोबैसिलस इनर्स और गार्डनेरेला योनिलीनस हैं।

तथ्य# 2
किसी नए व्यक्ति से संबंध बनाने से भी इन्फेक्शन का खतरा रहता है क्यों कि इससे महिला के अंगों में माइक्रोबियल समीकरण बदल जाता है।

तथ्य #3
गुप्तांगों में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया होते हैं। अच्छे बैक्टीरिया बेकार बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं। इससे संतुलन बना रहता है। लेकिन यदि आप बैक्टीरियल वेजीनोसिस से पीड़ित हैं तो यह संतुलन बिगड़ जाता है। सामान्यतः यह किसी नए व्यक्ति से असुरक्षित यौन संबंध बनाने से होता है।

तथ्य # 4
एल. क्रिसपेटस नामक एक बैक्टीरिया होता है। इस बैक्टीरिया उपक्रम के साथ महिलाएं स्वस्थ रहती हैं क्यों कि ऐसा कहा जाता है कि यह योनि में पीएच के लेवल को बनाए रखता है और नुकसानकारी बैक्टीरिया को दूर रखता है। लेकिन स्खलन के बाद इसका संतुलन बिगड़ जाता है।

तथ्य # 5
कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि जो बैक्टीरिया पुरुष के गुप्तांगों के संपर्क में आते हैं उनमें जलन या सूजन हो जाती है।

तथ्य # 6
पुरुष अपने गुप्तांगों को साफ रखकर इससे बचाव कर सकते हैं। जिन लोगों के फोर्स्किन यानि ऊपर चमड़ी है उन्हें स्किन वापस अंदर करने के बाद गुप्तांगों को धोना चाहिए। इससे बैक्टीरिया का इन्फेक्शन नहीं हो सकता।

तथ्य # 7
बैक्टीरियल वेजीनोसिस और अन्य एसटीआई से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल सबसे बेहतर तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications