Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें, सुबह सेक्स करने से आपके शरीर और दिमाग को क्या फायदा होता है
A recent research study has claimed that having sex in the mornings can be extremely beneficial to your health, so it is important to make some time!
फ़र्ज़ करिए कि आप ऑफिस से घर देर से आये। आप और आपके पार्टनर दिन भर की भाग-दौड़ से थक कर चूर हो चुके हैं। चाहे सेक्स का कितना भी मन क्यों ना हो, थकान इतनी हो जाती है कि हिम्मत ही नहीं पड़ती।
ऐसे परिदृश्य आजकल लगभग हर दंपत्ति के सामने आते हैं। काम का इतना बोझ और इतनी तनाव भरी ज़िन्दगी इसके लिए ज़िम्मेदार है। यहां तक कि आकड़े भी बताते हैं कि कामकाजी दंपत्ति सेक्स इसलिए नहीं करते क्योंकि वो अपने काम से बहुत थक चुके होते हैं।
तो क्यों ना आप सेक्स सुबह करें? ये सच है कि सुबह भी आप और आपके पार्टनर ऑफिस जाने की तैयारी में बहुत व्यस्त होते हैं जिस वजह से आपको नाश्ते तक का वक़्त तो मिल नहीं पाता, सेक्स तो बहुत दूर की बात है।
लेकिन हाल में हुई कुछ खोजें बताती हैं कि सुबह के समय सेक्स आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो अब आपको समय तो निकालना ही पड़ेगा। सुबह के समय सेक्स करने से होने वाले कुछ फायदे ये रहे:

1। सेक्स की इच्छा में वृद्धि:
सुबह आप तरोताजा होते हैं इसीलिए सेक्स का आनंद भी अपने चरम पर होता है। इस कारण जननागों में रक्त का संचार भी स्वस्थ होता है और आपकी सेक्स की इच्छा बढती है।

2। चमकदार त्वचा:
सेक्स के कारण शरीर में एस्ट्रोजन नाम के हॉर्मोन का स्राव बढ़ जाता है जिस कारण महिलाओं की त्वचा स्वस्थ और चमकदार हो जाती है।

3। दिल के दौरे से बचाव:
सुबह के समय सेक्स आपके रक्तचाप को बहुत हद तक कम कर देता है और जब आपका रक्तचाप नियंत्रित रहता है तो दिल का दौरा पड़ने की सम्भावना भी कम हो जाती है।

4। अवसाद का इलाज:
एक शोध में पाया गया है कि यदि आप सुबह देर तक सेक्स का आनंद लेते हैं तो मस्तिष्क में ऑक्सीटोसिन नाम का हॉर्मोन स्रावित होता है जो अवसाद कम करने में मदद करता है।

5। आघात से बचाव:
चूंकि सुबह के समय सेक्स से आपका रक्तचाप घटता है और आपकी धमनियों को पतला करता है, अतः आघात का खतरा भी कम हो जाता है।

6। प्रतिरोधक क्षमता में सुधार:
सुबह सेक्स से शरीर में इम्मुनोग्लोबुलिन A बनने की मात्र में वृद्धि होती है जिससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढती है और आपका शरीर बीमारियों से डटकर लड़ पाता है।

7। वज़न कम करने में सहायक:
सुबह सेक्स करने से एक बार में करीब 300 कैलोरी खर्च होती हैं जो आपके वज़न को घटाने में सहायता करती है।



Click it and Unblock the Notifications
