Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
अलर्ट ! क्या आपने कभी सुना है स्पर्म एलर्जी क्या होती है?
कपल आमतौर पर संक्रमण या अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यदि कोई गर्भधारण करना चाहता हो, तो क्या? आइए जानते है स्पर्म एलर्जी के बारे में।
जी हां, स्पर्म या शुक्राणु एलर्जी भी एक प्रकार की एलर्जी है। इसे वीर्य एलर्जी के रूप में भी जाना जाता हैं। वीर्य में प्रोटीन की तरह कुछ यौगिक होते हैं।
कुछ महिलाओं को वीर्य के पदार्थ में संक्रमित प्रतिक्रियाएं होने लगती हैं। कपल्स आमतौर पर एलर्जी से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यदि कोई गर्भधारण करना चाहता हो, तो क्या? असुरक्षित यौनसंबंध संक्रमित प्रतिक्रियाओं को बढ़ा सकते हैं।
किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें। शुक्राणु एलर्जी होने के बावजूद भी गर्भधारण के अनेक तरीके हैं। आपका डॉक्टर आपको IVF या कृत्रिम गर्भाधान जैसे तरीकों के बारे में सुझाव दे सकता है। यहां शुक्राणु एलर्जी के बारे में कुछ अन्य तथ्य दिए गए हैं--

तथ्य 1
यह कैसे जानें कि आपको वीर्य से एलर्जी है? बहरहाल, यदि आपके पार्टनर द्वारा आपके निजी अंग अथवा त्वचा के किसी अन्य भाग पर शुक्राणु रिलीज़ किए जाने पर आपको जलन, खुजली, दर्द, लालिमा, सूजन अथवा किसी अन्य प्रकार की अनुभूति हो, तो यह वीर्य एलर्जी हो सकती है।

तथ्य 2
ये लक्षण कितने समय तक रहते हैं? कभी-कभी ये लक्षण 10 मिनट या उससे अधिक समय के बाद दिखाई देते हैं। ये लक्षण तुरंत दूर हो सकते हैं अथवा आपको पूरे दिन भी परेशान कर सकते हैं।

तथ्य 3
हालांकि, ये लक्षण उसी क्षेत्र में होते हैं जहां वीर्य छू लेता है, किंतु कुछ महिलाओं को सारे शरीर में प्रतिक्रियाएं होती हैं। उन्हें सांस लेने, पित्ती, सूजन आदि संबंधी तकलीफ़ होती हैं , यहां तक कि खतरनाक एलर्जी प्रतिक्रियाएं भी हो सकती हैं।

तथ्य 4
पहले आप इसे योनि सूजन अथवा कियी प्रकार का यीस्ट संक्रमण समझने की गलती कर सकते हैं। कुछ इसे STD का एक प्रकार भी मान लेते हैं। बहरहाल, डॉक्टर ही आपकी सारी शंकाएं दूर कर सकता है।

तथ्य 5
शुक्राणु एलर्जी अचानक हो सकती है। कुछ लोगों में यह अस्थायी रूप से होती है, जबकि कुछ में यह दीर्घकालिक बीमारी होती है। इसका मूल कारण पुरुष के शुक्राणु में मौजूद पदार्थ हो सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः क्या आपका वीर्य स्वस्थ है?

तथ्य 6
कुछ महिलाएं जिन्हें हल्की एलर्जी प्रतिक्रियाएं होती हैं, उन्हें आमतौर पर प्रतिक्रियाओं के प्रति असंवेदनशील बनाने के लिए दवाई दी जाती है ताकि वे गर्भधारण कर सकें। यदि कोई समाधान न निकले तो IVF जैसे तरीके गर्भधारण में हमेशा मददगार होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
