अटेंशन जेंटलमेंन! अंडरवियर पहनने से पहले जान ले ये 10 बातें

जिस तरह महिलाओं को अपने इनरवियर चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि पुरुष अकसर अंडरवियर चुनते समय ज्‍यादा गंभीर नहीं होते। वे इस बारे में नहीं सोचते कि सही अंडरवियर उनके लुक्‍स के साथ-साथ स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी जरूरी है।

पुरुष ऐसे ही अंडरवियर चुन लेते है, लेकिन ये बात उन्‍हें समझने के लिए जरुरत है, कि अंडरवियर उनके सेहत के लिए क्‍यों जरुरी है। आइए जानते है कि आखिर सही अंडरवियर चुनते समय एक पुरुष को किन बातों का ध्‍यान रखना जरुरी है।

सही अंडरवियर चुने

सही अंडरवियर चुने

पुरुषों को अंडरवियर के बारे में काफी कुछ जानने की जरूरत है। आप इसे पहनने, बदलने, धोने की प्रक्रिया को अपनाते हैं। यह दौर चलता रहता है। लेकिन, वास्‍तव में यह आपकी परंपरागत सोच से आगे की चीज है। आप बॉक्‍सर चुनें, ब्रीफ या फिर कमाण्‍डो, इस बारे में शायद ही आप ज्‍यादा सोचते हों।

दिन के समय में बदले अंडरवियर

दिन के समय में बदले अंडरवियर

स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आपको बहुत पसीना आता है, तो बेहतर रहेगा कि आप दिन में दो बार इसे बदलें। इससे आप फ्रेश महसूस करेंगे। और साथ ही आप रेशेज और संक्रमण के खतरे से भी बचे रहेंगे।

अंडरवियर एडिकेट्स समझे पुरुष

अंडरवियर एडिकेट्स समझे पुरुष

जानकार मानते हैं कि इसी के परिणाम स्‍वरूप अधिकतर पुरुषों में 'अंडरवियर एडिकेट्स' की कमी होती है। अंडरवियर नियमित रूप से बदले जाने चाहिये और साथ ही इनकी साफ-सफाई पर भी ध्‍यान दिया जाना जरूरी है। धागे निकले या गंदे अंडरवियर आपकी सेहत के लिए भी अच्‍छे नहीं होते।

इन बातों का रखें ध्‍यान

इन बातों का रखें ध्‍यान

बात जब पुरुष अंडरवियर और स्‍वास्‍थ की हो तो आपको कई साधारण लेकिन जरूरी बातों का खयाल रखना चाहिये। शुरुआत कर रहे लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपने पुराने अंडरवियरों को उठाकर बाहर फेके। इनसे भावनात्‍मक जुड़ाव जैसी चीज महसूस करने की जरूरत नहीं है। महीने में एक बार उस पुराने अंडरवियर को फेंक दें तो देखने में अच्‍छा न हो। और साथ ही नये अंडरवियर खरीदने को भी अपनी शॉपिंग का अहम हिस्‍सा बनाइये।

बॉक्‍सर अथवा ब्रीफ्स के फायदे और नुकसान

बॉक्‍सर अथवा ब्रीफ्स के फायदे और नुकसान

कम्‍फर्ट के साथ वैरायटी होना जरुरी है। लेकिन सेहत को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बॉक्‍सर आपको खुलापन और आराम देते हैं और ब्रीफ सपोर्ट। तो, कई शोध में ये बात सामने आई है कि ब्रीफ्स से पौरुष पर असर पड़ने की बात सामने आयी थी, तो अगर आप इस चीज से बचना चाहते हैं तो बेहतर है कि बॉक्‍सर को अ‍हमियत दें।

सिन्‍थेटिक अंडरवियर पहनना

सिन्‍थेटिक अंडरवियर पहनना

हम सभी जानते हैं कि जननांगो की स्वच्छता बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत मायने रखती है। क्योंकि सिन्‍थेटिक अंडरवियर जल्‍दी सूखती नहीं है, जिससे पसीने की वजह से वहां यीस्‍ट इंफेक्‍शन, गीलेपन की वजह से खुजली होना तथा बदबू आने का डर हमेशा रहता है।

 फ्रेबिक्‍स पर ध्‍यान दें

फ्रेबिक्‍स पर ध्‍यान दें

सूती अंडरवियर सेहत के दृष्टि से भी और पहनने में भी आरामदेह होते हैं तो पुरुषों को चाहिए कि वे आमतौर पर रोजमर्रा में सूती अंडरवियर ही पहनें। हां कभी-कभार विशेष मौकों पर स्टाइलिश सिन्‍थेटिक अंडरवियर पहनने में कोई गुरेज नहीं।

अंडरवि‍यर का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव?

अंडरवि‍यर का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव?

शोध बताते हैं कि बहुत उच्च तापमान शुक्राणु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। और हो सकता है कि इसी कारण हाल ही में पुरुषों को शुक्राणुओं की संख्या या एकाग्रता में कमी के डर से अंडरवीयर पहनने से बचने के लिए कहा गया। हालांकि, हाल ही के दो अध्ययनों के अनुसार, अंडरवियर का चुनाव से इस बात पर कोई फर्क नही पड़ता।

टाइट अंडरवि‍यर छोड़ो

टाइट अंडरवि‍यर छोड़ो

फ्रांस में हुए एक शोध में बताया गया था कि 1990 के दशक के बाद से पूरे विश्‍व में स्‍पर्म काउंट यानी प्रति मि‍लीलीटर वीर्य में शुक्राणुओं की संख्‍या घट गई है। इतना ही नहीं इस दौरान शुक्राणुओं की गुणवत्‍ता में भी कमी आयी। इस शोध में पाया गया है कि 1985 से 2005 के बीच पुरुषों में स्‍पर्म काउंट में 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज हुई है। सोध के अनुसार स्‍वस्‍थ्‍य शुक्राणु भी वर्तमान में आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं।

फ्रेंची है ज्‍यादा नुकसानदेह

फ्रेंची है ज्‍यादा नुकसानदेह

फ्रांस के शोधकर्ताओं का कहना था कि फ्रेंची अंडरवियर पहनने वालों पर इसका प्रभाव ज्‍यादा पड़ता है। फ्रांस के पुरुषों में स्‍पर्म काउंट एक तिहाई गिरावट देखी गयी। शोधकर्ताओं ने इसके पीछे बेतरतीब खान-पान, डाईटिंग और टाइट फिटिंग के कपड़े पहनने आदि को बड़ी वजहें बताया। उनके अनुसार खासतौर पर टाइट अंडरवीयर पहनने से वीर्य पर असर पड़ता है।

Desktop Bottom Promotion