Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानिए किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कौन सी बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है?

आपका ब्लड ग्रुप आपके बारे में सब कुछ बताने के साथ साथ यह भी बताता है कौन सा ब्लड ग्रुप आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। आप अपने ब्लड ग्रुप से यह भी जान सकते हैं कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर क्या समस्याएं हो सकती हैं। इसलिये अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी का होना बहुत ही ज्यादा जरुरी है। बहुत से लोगों को अपने ब्लड टाइप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है क्योंकि ब्लड डोनेट करते समय आपको अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी होनी चाहिए। समय रहते सही ब्लड का मिलना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

यदि आपका ब्लड ग्रुप O है तो आपको ब्लड क्लाटिंग होने का खतरा कम होता है। जो लोग A, B, और AB ग्रुप के होते हैं उनमे लगभग 30% ज्यादा इसकी समस्या रहती है। ब्लड ग्रुप AB वालों को 20% ज्यादा ब्लड क्लाटिंग की दिक्कत होती है। O पॉजिटिव या नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होती हैं और उनमे गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा भी कम होता है।

A और AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को यह फायदा होता है कि उनमें पेप्टिक अल्सर की संभावना O ब्लड ग्रुप वाले लोगों से कम होती है। O ब्लड ग्रुप वाले लोगों में लगभग 23% कम ह्रदय की बीमारी होने की संभावना होती है। अगर हम स्टडी की बात करते हैं तो इसके अनुसार AB और B ब्लड ग्रुप वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी ख़तरा ज्यादा होता है।

जो लोग O ब्लड ग्रुप के होते हैं उनमें पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा कम होता है जबकि ग्रुप A वाले को 32% और AB वाले लोगों को 51% इसके होने का खतरा होता है। टाइप B वाले लोगों में इस पैंक्रियाटिक कैंसर के होने की संभावना लगभग 72% होती है। ब्लड ग्रुप AB वाले 23% तो ग्रुप B वाले लोग 11% ह्रदय संबंधी बीमारी से ग्रसित होते हैं। A, B और AB ग्रुप वाले लोगों में पेट का कैंसर O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में कम होता है।

अध्ययन में यह पाया गया है कि O ब्लड ग्रुप की तुलना में ग्रुप A और B वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना ज्यादा होती है। एक अध्ययन में यह पाया कि 500 लोगों में से जो लोग AB ब्लड ग्रुप वाले होते हैं वो बाकी ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
