Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
इसे पढ़ने के बाद आप कभी नहीं फेंकेंगे प्याज के छिलके
इस आर्टिकल में हम आपको प्याज के छिलकों से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। अधिकतर लोग प्याज काटते समय उसके छिलके निकालने के बाद फेंक देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चहिये।
कई फलों और सब्जियों के छिलकों में भी उतने ही पोषक तत्व पाए जाते हैं जितने की उस फल या सब्जी में होते हैं। इसलिए यह ज़रूरी नहीं कि आप हर फल या सब्जी के छिलकों को फेंक दें। इस आर्टिकल में हम आपको प्याज के छिलकों से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।
अधिकतर लोग प्याज काटते समय उसके छिलके निकालने के बाद फेंक देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चहिये। हालांकि यह सच है कि प्याज के छिलकों को सीधे खाना भी नहीं चाहिए लेकिन आप इसका कई अन्य तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। आइये जानते हैं प्याज के छिलकों से होने वाले कुछ प्रमुख फायदों के बारे में...

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण:
अगर आपकी स्किन पर रैशेज हो गये हैं या किसी तरह की कोई एलर्जी हुई है तो आप प्याज के छिलकों का पानी लगाकर उसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए प्याज के छिलकों को रात भर के लिए एक कटोरे पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी से अपनी स्किन को साफ़ करें।

कीड़े मकोड़ों और मच्छरों से राहत :
अगर आपके घर में मच्छरों और कीट पतंगों का बहुत ज्यादा प्रकोप है तो इनसे छुटकारा पाने के लिए भी आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए भी प्याज के छिलकों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रखें और फिर उस पानी को दरवाजे और खिडकियों के पास ले जाकर रख दें। उसकी तीखी महक से मच्छर और कीट पतंगे घर में नहीं आते हैं।

हेयर कंडीशनर की तरह इस्तेमाल:
नहाते समय बालों को अच्छे से धो लेने के बाद उसे प्याज के छिलकों वाले पानी से कुछ देर साफ़ करें। इससे बाल एकदम मुलायम और चमकदार हो जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार :
जी हां, प्याज के छिलके बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए भी रात भर उन छिलकों को पानी में भियोयें रखें और फिर रोजाना उस पानी को पियें। अगर आपको प्याज वाले पानी का स्वाद एकदम अच्छा नहीं लग रहा है तो उसमें शहद या चीनी मिलाकर पियें।

पेट के इन्फेक्शन से बचाव :
प्याज के छिलकों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि पेट में होने वाले इन्फेक्शन में आराम दिलाते हैं। इसके लिए भी प्याज के छिलकों को पानी में भिगोयें और रोजाना उस पानी का सेवन करें। अगर आपके डॉक्टर ने इन्फेक्शन से बचने की दवाइयां दी हैं तो आप उन दवाइयों के साथ-साथ छिलकों के पानी का भी सेवन करें। इससे जल्दी आराम मिलता है।

कैंसर से बचाव :
प्याज के छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसके अलावा इसमें पाये जाने वाला ‘क्वेरसेटिन' नामक एंजाइम कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। आप इन प्याज के छिलकों की चाय भी बना सकते हैं और रोजाना सोने से पहले इस चाय का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
