Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
बवासीर और एनल सेक्स के बाद इन तरीकों से साफ सुथरा रखें Butt hole को
हमारे शरीर के कई ऐसे हिस्से हैं, जिनकी साफ सफाई की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता है। जबकि हमारे शरीर के दूसरे हिस्सों की इन हिस्सों की सफाई होना बेहद जरुरी है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजाइना को साफ रखने के तरह ही शरीर के पिछले हिस्से में जो छेद यानि मलद्वार (anus) होता है उसको भी साफ-सुथरा या इंफेक्शन फ्री रखना ज़रूरी होता है।
इसको लेकर उतना शर्माने की क्या ज़रूरत है? जिस तरह बालों की हम केयर करते है, स्किन की हम केयर करते है वैसे ही समय समय पर शरीर के इस हिस्सों को भी साफ सफाई की बेहद जरुरत होती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताया कि कैसे बॉडी के इस हिस्से को हेल्दी रखा जा सकता है।

नितम्बों को पोंछे- बट को हमेशा पानी और साबुन से साफ करते रहना चाहिए , लेकिन याद रहे कि बट को सुगंधित टिशु पेपर से नहीं साफ करना चाहिए। इससे संवेदनशील त्वचा में इंफेक्शन होने का खतरा होता है।

वैक्सिंग के बाद-
अगर वैक्सिंग के बाद सूजन आ जाये तो बर्फ के टुकड़े से धीरे-धीरे मसाज़ करें आराम मिलेगा। वैक्सिंग के बाद एक-दो दिन सेक्स करने से बचें। त्वचा का ये हिस्सा बहुत संवेदनशील होता है इसलिए इंफेक्शन होने का खतरा होता है।

जलन होने पर
बट के आस पास दर्द होने पर-बार-बार पोंछने या कुछ मसालेदार खाने से बट में दर्द या जलन जैसा महसुस होता है। इसलिए ड्राई टिशु के जगह पर भींगा हुआ टिशु इस्तेमाल करें इससे आराम मिलेगा। तौलिये से उस जगह को पोंछकर सुखा लें और फिर डाइपर रैश क्रीम लगाये इससे आराम मिलेगा।

ब्लीचिंग करने पर-
ब्लीच करने पर उसमें जो केमिकल होता है उससे रैशेज हो सकता है या बैक्टिरीयल इंफेक्शन होने का खतरा भी होता है। जब रेक्टम में जलन या दर्द होता है तब स्वयं ही त्वचा से एक प्रकार का फ्लूइड निकलने लगता है ब्लीचिंग करने के बजाय उसको ऐसे ही नैचुरल तरीके से ठीक होने के लिए छोड़ देना चाहिए।

अनचाहे बाल होने पर-
अगर बट होल के पास अवांछित बाल हैं तो गर्म पानी के सेंक से आराम मिलेगा। दिन में दो-तीन बार 5-10 मिनट तक गर्म सेंक देने से घाव के भीतर से पस निकल जाता है। अगर पस नहीं निकला तो डॉक्टर से तुरन्त सलाह लें।

बवासीर-
बवासीर होने पर खून निकलता है, दर्द और जलन भी होता है। इसलिए क्रीम या ऑयन्टमेंट लगां उससे आराम मिलेगा। इस ऑयन्टमेंट को लगातार न लगायें क्योंकि इसमें जो स्टेरॉयड होता है वह स्किन को पतला कर देता है जिससे और भी खुजली होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी और फाइबर लें इससे मल या स्टूल नरम होगा। इससे बवासीर ठीक होने में आसानी होगी।

एनल सेक्स
अगर आप अपने पार्टनर के साथ एनल सेक्स करना पसंद करते है तो ऐसे में बहुत जरुरी है कि आप उस जगह सही तरीके से साफ सफाई करें। एनल सेक्स के दौरान सादे टिश्यूज या कॉटन का कपड़ा पास में ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications
