Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
पेट की जलन को कम करने के लिए अपनाएं ये 11 घरेलू उपाय
आमतौर पर ज्यादातर लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है और फिर वे परेशान हो जाते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं लेकिन पेट में अधिक अम्लता के कारण पेट में जलन शुरू हो जाती है और फिर यह जलन सीने तक पहुंच जाती है। इसके कारण सीने और पेट में व्यक्ति को परेशानी महसूस होने लगती है। पेट में जलन की समस्या कब्ज, भोजन से एलर्जी, बैक्टीरियल सिंड्रोम, अल्सर आदि के कारण होती है। इसके अलावा धूम्रपान, मोटापा, तनाव, शराब पीने और खराब भोजन से भी पेट में जलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
पेट में जलन की समस्या उत्पन्न होने पर इसके कई लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे कि सीने में जलन, कब्ज, जी मिचलाना और उल्टी, सूजन, खट्टी डकार, कफ, हिचकी आदि लक्षणों का सामना करना पड़ता है। हम आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं।

1. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर पेट की जलन से निजात दिलाने के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। यह पेट में अम्ल के स्तर को संतुलित करता है। दो चम्मच कच्चे साइडर एप्पल विनेगर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं और इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। जरूर लाभ होगा।

2. एलोवेरा
एलोवेरा पेट की जलन में ठंडक पहुंचाता है और यह सीने के जलन को भी कम करता है। भोजन से पहले आधा कप एलोवेरा जूस का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्या नहीं होती है और यह पेट के जलन को शांत कर देता है।

3. दही
दही में प्रोबायोटिक्स और हेल्दी बैक्टीरिया होता है जो अच्छे पाचन के लिए अच्छा होता है। इसलिए पेट के जलन को कम करने के लिए भोजन में दही जरूर शामिल करें। यह पेट की जलन में ठंडक पहुंचाने का कार्य करता है।

4. कोल्ड मिल्क
कोल्ड मिल्क एसिडिटी में पेट को राहत प्रदान करता है और पेट के जलन को कम करता है। इसलिए ऐसी समस्या होने पर भोजन के बाद ठंडा दूध पीएं। नियमित ठंडा दूध पीने से पेट में जलन की समस्या नहीं होती है।

5. ग्रीन टी
ग्रीन टी या पिपरमिंट टी में एंटी इंफ्लैमेटरी गुण होता है जो पेट को शांत रखता है। इसलिए पेट में जलन होने पर ग्रीन टी या पिपरमिंट टी का सेवन करें। यह पेट की जलन को शांत करने में मदद करता है।

6. अदरक
अदरक पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित करता है और पाचन को मजबूत बनाता है। यह पेट के जलन को दूर भगाने में मदद करता है इसलिए अदरक का सेवन करना चाहिए।

7. फल
केला, पपीता और सेब में पेट की जलन को दूर भगाने के प्राकृतिक गुण पाये जाते हैं। रोजाना इनमें से एक फल खाने से पेट को राहत मिलती है।

8. कैमोमाइल टी
कैमोमाइट टी में पेट की जलन को शांत करने के गुण पाये जाते हैं। दो चम्मच सूखे कैमोमाइल के फूल को गर्म पानी में मिलाएं और पांच मिनट उबालकर चान लें और शहद मिलाकर पी जाएं।

9. बादाम
बादाम पेट के हानिकारक जूस को बेअसर कर देता है और पेट की जलन में राहत प्रदान करता है। भोजन के बाद पांच या छह बादाम का सेवन करने से इस समस्या में राहत मिलती है।

10. तुलसी
तुलसी में औषधीय गुण पाये जाते हैं जो की जलन को तुरंत शांत कर देते हैं। बेसिल के पत्ते को पंद्रह मिनट तक उबालकर छान ले और इसमें शहद मिलाकर पीयें।

11. स्लिपरी एल्म हर्ब
स्लीपरी एल्म हर्ब पेट की जलन को दूर करने का एक बेहतर घरेलू उपाय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। एक चम्मच स्लीपरी हर्ब को पानी में उबालकर दिन में दो बार पीने से राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications