Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
रात को कपड़े उतारकर सोने के 5 फायदे

हम सभी जानते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए बेहतर और पर्याप्त नींद कितनी जरूरी होती है। बदलते लाइफस्टाइल में एक अच्छी नींद आपकी सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का समाधान कर देती है। हालांकि, कई लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि बिना कपड़ों के सोने से ज्यादा आरामदायक नींद आती है।

सेहत विशेषज्ञों का भी कहना है कि बिना कपड़ों के सोना ज्यादा सेहतमंद होता है और ये कई तरीके से शरीर को लाभ पहुंचाता है।

आती है बेहतर नींद
अगर आपको लगता है कि मोटे कपड़े पहनकर ऊपर से चादर या कंबल ढक कर सोना फायदेमंद रहता है तो आप गलत हैं। अगर आपके शरीर का तापमान गर्म है तो ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर लीज़ा शिव्स का कहना है कि सोते समय शरीर का तापमान गिर जाता है। इसके बाद आपका शरीर प्राकृतिक तौर पर ही तापमान को नियंत्रित कर लेता है जिससे बेहतर नींद आने में मदद मिलती है। अगर अब तक आप भी कंबल लेकर सोने जा रही थीं तो एक बार इस राय को आज़मा के देखें।

त्वचा रहती है स्वस्थ
बिना कपड़ों यानि नग्न होकर सोने से त्वचा भी मुलायम बनती है और इससे एक्ने का खतरा भी कम हो जाता है। जी हाँ, बिलकुल सही सुना आपने, दरअसल नींद की कमी या अनिद्रा की स्थिति में शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्राव होता है। त्वचा पर इस हार्मोन का हानिकारक असर पड़ता है लेकिन अगर आप बिना कपड़ों के सोते हैं तो तापमान को नियंत्रित करने की प्रक्रिया के दौरान ये इस हार्मोन के स्राव को रोक देता है।

यौन अंगों के लिए फायदेमंद
महिलाओं के यौन अंगों में एक विशेष बैक्टीरिया का स्तर होता है जिसे बनाए रखना जरूरी होता है। नग्न होकर सोने से इस बैक्टीरिया के उस विशेष स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। ये आपको अंदरूनी संक्रमण से भी बचाता है। वहीं पुरुषों में अगर यौन अंगों को ठंडा रखा जाए तो ये स्वस्थ स्पर्म बनाने में मदद करते हैं।

यौन संतुष्टि
अपने पार्टनर के साथ ऐसे सोने से यौन संतुष्टि तो मिलती ही है साथ ही आप दोनों खुद को एक-दूसरे के ज्यादा करीब महसूस करते हैं। एकसाथ सोने पर जब त्वचा का संपर्क होता है तो इससे आप खुद को उनके ज्यादा करीब महसूस कर पाते हैं जो आपको एक मानसिक सुकून भी देता है। इससे पॉजीटिव हार्मोंस का स्राव होता है जो सेक्स में संतुष्टि पाने में मदद करते हैं।

वज़न करे कम
बिल्कुल ठीक पढ़ा अपने, आप नींद पूरी करते हुए भी अपना वज़न कंट्रोल कर सकते हैं। नग्न होकर सोने से अपने आप ही शरीर का तापमान गिर जाता है और एनर्जी का ज्यादा इस्तेमाल होने लगता है। ब्राउन एडिपोज़ का स्राव बढ़ता है जोकि डाइट के साथ वजन कम करने में मदद करता है। अपने खानपान का ख्याल रखने के साथ साथ अब आप अपने सोने के तरीके पर भी थोड़ा धयान दें और बिना कपड़ों के नींद पूरी करके इन फायदों का लाभ उठाएं।



Click it and Unblock the Notifications
